Budh Vakri 2024: अप्रैल के पहले सप्ताह में बुध चलेंगे उलटी चाल, मेष समेत 3 राशि के लोग कमाएंगे खूब धन-लाभ

Budh Vakri In Aries: बुध देव अप्रैल माह में मेष राशि में वक्री करेंगे। जिससे कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मेष राशि में बुध देव के वक्री होने से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।

Mercury Vakri 2024
विज्ञापन

Budh Vakri In Aries: ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह अगले माह यानी अप्रैल महीने में व्रकी करने वाले हैं। बुध देव के वक्री करने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि बुध देव को बुद्धि, कारोबार, मन, चंचलता और धन के कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव 2 अप्रैल को मेष राशि में वक्री होंगे। बुध देव के वक्री होने से सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध देव के उलटी चाल चलने से किन-किन राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का वक्री बहुत ही शुभ साबित होगा। क्योंकि मेष राशि में बुध देव लग्न भाव में वक्री करेंगे। ऐसे में मेष राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। बता दें कि बुध देव के वक्री होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और तो और इस दौरान मेष राशि के लोग जमकर मेहनत भी करेंगे। किसी भी कार्य को लेकर सीरियस रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेंगे। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह वक्री बहुत ही शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे मौके मिलेंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

मेष राशि में बुध देव का वक्री होने से सिंह राशि वाले लोगों को करियर और कारोबार में गजब का मुनाफा देखने को मिल सकता है। क्योंकि सिंह राशि में बुध देव नवम भाव में वक्री करेंगे। नवम भाव में वक्री करने से सिंह राशि वाले लोगों कि किस्मत चमक सकती है। साथ ही जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। 2 अप्रैल के बाद आप किसी शादी-विवाह में शामिल हो सकते हैं। जहां पर आप किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध देव का वक्री लाभप्रद साबित होगा। बता दें कि मिथुन राशि की कुंडली में बुध देव 11वें भाव में वक्री करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं, जिसके कारण धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ