Budh Rashi Parivartan: आज से 2 दिन बाद रविवार 22 जून, 2025 की शाम में 09:33 PM बजे बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि का स्वामित्व चंद्रमा के पास है, जो बुध ग्रह के पिता माने जाते हैं। लेकिन, वैदिक ज्योतिष के मुताबिक बुध ग्रह, चंद्रमा से शत्रुता का भाव रखते हैं। इसलिए कर्क राशि में गोचर करने पर वे असहज हो जाते हैं, जिससे उनकी फल देने की क्षमता पर असर पड़ता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, कर्क राशि में बुध गोचर जहां अधिकांश राशियों के लिए अच्छा है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन प्रतिकूल हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
बुध का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए कुछ चिंताएं लेकर आ सकता है। चंद्रमा की राशि कर्क में जब बुध प्रवेश करेंगे, तब नौकरी, व्यवसाय और आर्थिक योजनाओं पर काफी प्रातकूल असर हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से मतभेद और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। साथ ही, अचानक आए खर्चे आपकी आर्थिक योजना को अस्थिर कर सकते हैं। इस समय शांत रहकर निर्णय लें और किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद अशुभ और प्रतिकूल होते हैं ये 5 जगह, यहां भूल से भी न बनाएं अपना घर
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर की कार्यों के लिए अनुकूल नहीं है। बुध का यह राशि परिवर्तन धन हानि, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। विदेश से जुड़े कामों में बाधा आ सकती है और अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो उसमें मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें क्योंकि खर्चा अधिक हो सकता है और लाभ कम। इस समय अपने बजट और स्वास्थ्य दोनों का खास ध्यान रखें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर से वैवाहिक जीवन, जीवनसाथी, साझेदारी और व्यावसायिक संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इस गोचर के दौरान दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर के साथ किसी छोटी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। यदि आप व्यवसाय में हैं और किसी के साथ साझेदारी में काम करते हैं, तो गलतफहमियों के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। इस समय धैर्य और समझदारी से काम लें, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें: कड़वे नीम का मीठा जादू, ये 5 गुप्त ज्योतिष उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे धन के द्वार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
12 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines