Budh Nakshatra Parivartan 2024: त्वचा के कारक ग्रह कहे जाने वाले बुध देवता अगले माह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले 01 जुलाई को बुध देव पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। एक हफ्ते बाद फिर से बुध देवता अपनी चाल बदलेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 1 जुलाई 2024 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर बुध देवता पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 9 जुलाई 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर बुध ग्रह का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश होगा। ऐसे में इस दौरान पांच राशियों को धन-धान्य, यश और सुख-समृद्धि आदि सभी चीजों की प्राप्ति हो सकती है। बुध देवता की विशेष कृपा से 5 राशियों के लोग एक हफ्ते के अंदर मालामाल हो सकते हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में।
सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों को जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य से मिल रहे साथ के कारण नौकरी में प्रगति होने की पूरी संभावना है। यहां तक कि विदेशी कंपनियों में काम करने का भी मौका मिल सकता है। इससे सामाजिक पद में भी बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते शेयर मार्केट में निवेश करेंगे, तो आने वाले कुछ ही समय में मालामाल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Date Of Birth से जानें कौन से देवी-देवता बना सकते हैं आपको मालामाल!
मेष राशि:
धार्मिक कार्यों से जुड़ेंगे, तो समाज व घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग विदेशी कंपनी में नौकरी करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबारियों की एक बड़ी डील पूरी होने से अच्छा-खासा प्रॉफिट हो सकता है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के सफल होने की पूरी संभावना है।
वृषभ राशि:
नौकरीपेशा लोग आर्थिक रूप से पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में पूरा महीना रोमांटिक रहेगा। बिजनेसमैन की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। नया वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है। जिन लोगों की शादी को करीब दो साल हो गए हैं, उनके घर किलकारी गूंज सकती है।
वृश्चिक राशि:
न्यूली मैरिड कपल को संतान की प्राप्ति हो सकती है। शाम में घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जो लोग प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं, उन्हें विदेशी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। लोहे से जुड़े कारोबारियों की इनकम में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।
कुंभ राशि:
जिन लोगों की कपड़े या खाने की दुकान है, उनकी आय में इजाफा होने की संभावना है। कारोबारियों को अकस्मात धन लाभ हो सकता है, जिससे कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को यश की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग लंबे समय से जॉब बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें दोपहर में खुशखबरी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- स्कंद षष्ठी व्रत में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, भगवान कार्तिकेय के क्रोध का करना पड़ सकता है सामना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
12 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines