Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह द्वारा हाल ही में राशि परिवर्तन किया गया है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए बुध गोचर लाभकारी रहा है। जबकि, कुछ राशियों के लिए बुध का राशि परिवर्तन नुकसानदायक है। एक राशि में 21 दिन तक रहने वाले बुध 23 सितंबर को दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 12 राशियों में से 3 राशियों के लोगों पर बुध मेहरबान नहीं बल्कि खतरनाक साबित हो सकते हैं।
ऐसे में 3 राशियों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा और वाणी से लेकर अपनी चाल-ढाल पर भी काबू रखना होगा। इन राशियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। नकारात्मक प्रभावों का सामना भी करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
23 सितंबर तक वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी बोली पर काबू रखना होगा। प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तरह से आपको कई तरह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से आप जितनी दूरी बनाकर रखेंगे, उतना अच्छा रहेगा। कामकाज में आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही कहीं निवेश करें।
ये भी पढ़ें- Surya Ketu Yuti: 16 सितंबर से चमक जाएगा 6 राशियों का भाग्य!
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए आने वाला समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आप जैसा चाहें वैसा नहीं होगा, इसलिए किसी भी तरह की अभी कुछ दिनों तक उम्मीद न रखें। आपको कई कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। इसका एक ये ही उपाय है कि अपने इस समय को एक बुरा वक्त समझकर टलने दें। ज्यादा सोच-विचार न करें, वरना सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मानसिक और आर्थिक दोनों स्थिति खराब हो सकता है। मन में बुरे विचार आ सकते हैं। रिश्ते में मनमुटाव हो सकता है। बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। कुछ भी नया करने का न सोचे। अपनी हरकत पर काबू रखें। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Kartik Maas 2024: जानें कब से शुरू होने जा रहा है कार्तिक माह?
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines