Budh Gochar 2024: बुध गोचर से बढ़ी 3 राशियों की मुश्किलें, जेब और सेहत पर पड़ेगा असर!

Budh Gochar 2024: बुध देव ने बीते दिनों मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर किया है। आइए जानते हैं बुध ने किस समय राशि परिवर्तन किया है, जिसके नकारात्मक प्रभाव के कारण आने वाले कुछ दिनों तक मेष समेत 3 राशियों के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Budh Gochar 2024

बुध गोचर 2024

विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों यानी दिवाली से पहले 29 अक्टूबर 2024 को देर रात 10 बजकर 44 मिनट पर बुध देव ने मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर लिया है। चलिए जानते हैं मंगलवार को हुए बुध गोचर से आने वाले कुछ दिनों तक किन-किन राशियों के जातक परेशान रहेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करना हानिकारक रहेगा। धीरे और संभलकर गाड़ी नहीं चलाई, तो एक्सीडेंट होना तय है। जो लोग जॉब करते हैं, वो आने वाले कुछ दिनों तक पैसों की कमी के कारण परेशान रहेंगे। आय के स्रोतों में कमी आने के कारण कारोबारियों और दुकानदारों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसका बुरा असर सेहत पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा धनु राशि के लोगों के लिए भी बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करना शुभ नहीं रहेगा। व्यापारी आने वाले कुछ दिनों तक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, जिसकी वजह से सेहत खराब हो सकती है। नए कारोबारी संबंध खराब होंगे, जिसके कारण कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। संपत्ति में निवेश करना इस समय दुकानदारों के लिए सही नहीं रहेगा। भविष्य में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों को चोट लग सकती है। इसलिए ध्यान से वाहन चलाएं।

कुंभ राशि

दिवाली के बाद का समय कुंभ राशि के लोगों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। घर में रोजाना लड़ाई-झगड़े होंगे, जिसकी वजह से मानसिक रूप से आप तनाव ग्रस्त महसूस करेंगे। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। पुरानी बीमारी के दर्द के कारण कुंभ राशि के जातकों की समस्याएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान नहीं रखा, तो अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी जॉब से निकाला जा सकता है। इसलिए काम में लापरवाही न दिखाएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ