24 जून से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत; करियर-व्यापार में तरक्की, सफलता दिलाएंगे बुध देव

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी सभी राशियों पर गहरा असर होता है। बुध ग्रह 24 जून, 2024 से पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका पॉजिटिव प्रभाव 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

budh-gochar-2024
विज्ञापन

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को शुभ फल देने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों के पद क्रम में सूर्य और चंद्रमा के बाद बुध को स्थान दिया गया है और ग्रहों के राजकुमार की उपाधि दी गई है। मनुष्यों के जीवन पर इनके व्यापक असर को देखते हुए इनकी गतिविधियों पर ज्योतिषियों और पंडितों की विशेष नजर रहती है। बता दें कि व्यक्ति की वाणी, विवेक और बातचीत यानी कम्यूनिकेशन स्किल पर बुध ग्रह का नियंत्रण होता है। इसके अलावा वाणिज्य-व्यापार, मनोरंजन और मौज-मस्ती के साधनों के कारक ग्रह भी बुध ही माने गए हैं।

उनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र बदलने से भी सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। बुध अभी मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। 24 जून, 2024 को बुध अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इस तारीख को बुध सुबह में 8 बजकर 16 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। यूं तो बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां को विशेष लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

पुनर्वसु नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों पर पुनर्वसु नक्षत्र में बुध गोचर से लाभकारी प्रभाव होंगे। आप कोई नया काम या बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जो समय के साथ आपके घर को धन से भर देगा। आय के नए स्रोत विकसित होने से न केवल आर्थिक स्थति मजबूत होगी, बल्कि लाइफस्टाइल का लेवल भी ऊंचा होगा। घर के भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई नौकरी की खोज में लगे प्राइवेट जॉब वाले जातक अच्छी सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं। स्टूडेंट्स जातक अच्छे नंबर से पास होंगे। पारिवारिक जीवन में एकता बनी रहेगी।

कन्या राशि:

कन्या बुध की स्वराशि है। अपनी राशि पर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे बुध विशेष कृपा बरसाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। आपके काम को देखते हुए सैलरी बढ़ोतरी के साथ नया कार्यभार मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए यह शुभ समय है। काम में तरक्की होगी, प्रॉफिट की फ्लो तेज होगी। बढे हुए धन से व्यापार विस्तार की योजना पर काम आगे बढ़ेगा। व्यापार में निवेश के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए विदेश जा सकते है। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा।

धनु राशि:

धनु बृहस्पति की राशि है। इस राशि के जातकों के जीवन पर पुनर्वसु नक्षत्र में बुध गोचर का असर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बेहतरीन हो सकता है। बच्चों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी, आप बच्चों का विश्वास जीत पाएंगे। भाई-बहन से संबंध मजबूत होंगे। घर के निर्णयों में आपकी पूछ बढ़ेगी। धार्मिक और मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जहां तक आमदनी की बात है, तो आपकी इनकम में इजाफा होने के योग हैं। धन आमद के नए स्रोत भी सामने आ सकते हैं। अपना काम भी आरंभ कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में प्रगति होगी, अध्ययन सामग्री प्रचुरता में उपलब्ध होने से मन खुश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ