बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों के जीवन में भारी उथल-पुथल, रहना होगा बेहद संभलकर

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ते हैं। आज से बुध ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका नेगेटिव असर 5 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, इन 5 राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक असर होंगे?

mercury-transits-in-punarvasu-nakshatra

बुध गोचर 2024

विज्ञापन

Budh Gochar 2024: शुभ ग्रह बुध के केवल राशि परिवर्तन से ही नहीं बल्कि उनके नक्षत्र बदलने से भी देश-दुनिया, मौसम सहित सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। बुध ग्रह अभी मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान हैं। 24 जून, 2024 यानी आज वे नक्षत्र परिवर्तन कर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन से अनेक राशियों पर सकारात्मक होंगे, लेकिन 5 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का क्या महत्व है और ये 5 राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है?

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का विशेष महत्व है। यह इस बात से सिद्ध होता है कि ग्रहों के पद क्रम में इनका स्थान तीसरा है और उनको ‘राजकुमार’ का दर्जा दिया गया है। वहीं शुभ ग्रहों के पदानुक्रम में भी बृहस्पति और शुक्र के बाद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। यही कारण है कि बुध ग्रह की हर हलचल पर ज्योतिषियों की विशेष नजर रहती है। वाणी, बुद्धि, विवेक, व्यापार और वार्तालाप कौशल (कम्यूनिकेशन स्किल) पर बुध का विशेष प्रभाव रहता है।

विज्ञापन

पुनर्वसु नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि:

पुनर्वसु नक्षत्र में बुध गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन और कामकाज पर अशुभ असर होने के योग बन रहे हैं। लगभग हर काम में बाधाएं आ सकती हैं। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स जातक मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। एग्जाम में फेल होने की आशंका है। व्यापार में अनेक प्रकार से हानियां हो सकती है, धन हानि सबसे प्रमुख है। अभी निवेश न करें। लव लाइफ में भी बाधाएं आएंगी।

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर पुनर्वसु नक्षत्र में बुध ग्रह के गोचर से शुभ परिणाम बहुत कम ही हो पाएंगे। सबसे अधिक असर रिश्तों पर पड़ने की संभावना है। पारिवारिक अनबन होने योग हैं। दांपत्य जीवन पर भी बुरा असर हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है या आपकी बात का वे बुरा मान सकते हैं। ऑफिस में कलीग से रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है।

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के जीवन पर बुध ग्रह के पुनर्वसु नक्षत्र में विराजमान होने से कई तरह के नेगेटिव असर हो सकते हैं। धन की आमद बाधित हो सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ने से आर्थिक अस्थिरता बढ़ेगी। कामकाज के ऊपर विरोधियों के कारण नुकसान होने के योग हैं। अभी यात्राओं को टालें, एक्सीडेंट होने की संभावना है। किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि वापस मिलने की संभावना कम है।

विज्ञापन

मकर राशि:

मकर के राशि के जातकों पर बुध ग्रह के पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने से कई पहलुओं पर नकारात्मक असर होने के योग हैं। कुछ महत्वपूर्ण काम धन की कमी के कारण हमेशा के लिए रूक सकते हैं। गलत मैनेजमेंट के कारण आपका बिजनेस बंद हो सकता है। ऑफिस में सीनियर या बॉस से कहासुनी हो सकती है, जिसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण खर्च में अत्यधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों के लिए पुनर्वसु नक्षत्र में बुध गोचर का असर उनके अनुकूल नहीं है। आप पर निराशा और तनाव हावी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों से वरिष्ठ अधिकारी असंतुष्ट रह सकते हैं, प्रमोशन रुकने के योग बन रहे हैं। परिवार में बड़े भाई या बहन से झगड़ा हो सकता है, जिससे घर का माहौल बिगड़ेगा। संयम से काम लें, वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस फ्रंट पर विरोधी परेशान करेंगे। धन हानि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ