---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

खुलेगा इन 3 राशियों के भाग्य का पिटारा, ग्रहों के राजकुमार करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध एक बहुत शुभ ग्रह हैं, जिनके राशि परिवर्तन से जीवन पर व्यापक असर होता है। 19 जुलाई, 2024 को वे सूर्य की राशि सिंह में प्रविष्ट होंगे। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका असर बेहद अनुकूल हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है, जो ग्रहों के राजा सूर्य के सबसे नजदीक हैं। बुध मिथुन और कन्या राशियों के स्वामी हैं। वे मीन राशि में नीच के होते हैं, वहीं कन्या राशि में उच्च के हो जाते हैं। वाणिज्य-व्यापार, वाणी, विवेक, मनोरंजन और संचार के स्वामी ग्रह बुध एक बेहद शुभ ग्रह हैं, जो 19 जुलाई, 2024 की शाम में 8 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क से निकल कर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का 3 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

सिंह राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि:

सिंह राशि में बुध गोचर से मेष राशि के जातकों के लिए बेहतर संभावनाएं सामने आएंगी। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। इंक्रीमेंट होने के भी योग हैं। धन की आमद बढ़ेगी। जीवन की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स जातकों में एक नया आत्मविश्वास आएगा, जो उनके करियर को एक नई दिशा देगा। नई गाड़ी लेने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को शानदार मुनाफा हो सकता है। पार्टनरशिप वाले काम में विशेष प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर सिंह राशि में बुध गोचर का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक विशेष कर लाभान्वित होंगे। आप जूनियर से सीनियर पोस्ट पर जा सकते हैं। आय में उल्लेखनीय इजाफा होने के योग हैं। जीवन का रहन-सहन बेहतर होगा। जिन लोगों का कोई अटका पड़ा है, वे फिर शुरू हो सकते हैं। व्यापार से प्राप्त लाभ में उछाल आ सकता है, आपकी व्यावसायिक रणनीति रंग लाएगी। कैंडिडेट्स कॉम्पीटिटिव एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके मन में सोचा हुआ काम पूरा होगा।

तुला राशि:

आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। जीवन की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से लंबे समय से बंद काम फिर शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के काम को सराहना मिलेगी, मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपकी रुचि सामाजिक और सामुदायिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े जातकों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पैतृक संपत्ति से धन की आमद बढ़ेगी। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या आपकी हथेली पर भी है इस ‘पर्वत पर तिल’, जानें जीवन पर नेगेटिव-पॉजिटिव असर

ये भी पढ़ें: हर सपना कुछ कहता है: सपने में ‘दौड़ते हुए घोड़े’ दिखें तो मिलते हैं ये 5 शुभ संकेत

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 28, 2024 01:19 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola