---विज्ञापन---

Budh-Shukra Gochar: बुध और शुक्र की कृपा से 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जमकर मनाएंगे जश्न

Budh-Shukr Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र देव 7 मार्च को अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ मिलने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Budh-Shukra Rashi Parivartan: शास्त्रों के अनुसार, मार्च का महीना ग्रह गोचर के लिए शुभ माना जा रहा है। बता दें कि 7 मार्च को बुध और शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, बुध देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। साथ ही बुध देव को बुद्धि, गणित, चतुरता, तर्क और संवाद और मित्रता का कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति शुभ होती है तो उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है।

वहीं ग्रहों में शुक्र देव को भौतिक सुख, भोग – विलास, काम – वासना, वैवाहिक सुख, कला, प्रतिभा, सौंदर्य और रोमांस के कारक ग्रह कहा जाता है। साथी ही शुक्र ग्रह तुला, और वृषभ राशि के स्वामी भी हैं। मान्यता है जब कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे की 7 मार्च को बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से किन किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से तुला राशि वाले लोगों के करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उनको कुछ खुशखबरी मिल सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। पूरे परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। अचानक किसी क्षेत्र से धन का लाभ हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग शादी शुदा हैं उनके जीवन में खशहाली रहेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करें, मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन कन्या राशि वाले लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह समय अमृत के समान है। कन्या राशि वाले लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मेष समेत 4 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, मंगल देव दिलाएंगे धन लाभ

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में शनि, मंगल और शुक्र का होगा मिलन, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

यह भी पढ़ें- मार्च में शुक्र देव बदल रहे हैं चाल, वृषभ समेत 3 राशियां बनेगी धनवान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 22, 2024 02:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola