Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Bhagyashali Ratna: कौन-सा रत्न दिलाता है बिजनेस में तरक्की और अपार धन, कहलाता है ‘मर्चेंट स्टोन’

Bhagyashali Ratna: सिट्रीन यानी सुनहला रत्न करियर, बिजनेस और मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए जाना जाता है. कहते हैं यह व्यापार और धन में तरक्की दिलाता है. इसलिए इसे ‘मर्चेंट स्टोन’ कहते हैं. आइए जानते हैं, इसके और क्या फायदे हैं और इसे धारण करने का सही तरीके क्या है?

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Apr 10, 2026 14:06
Bhagyashali-Ratna

Bhagyashali Ratna: आज के समय में हर कोई तेजी से तरक्की और आर्थिक स्थिरता चाहता है. ऐसे में रत्नों का महत्व फिर चर्चा में है. खासकर सुनहला यानी सिट्रीन को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. इसे ‘मर्चेंट स्टोन’ कहा जाता है. माना जाता है कि यह व्यापार, करियर और मानसिक स्थिति पर सकारात्मक असर डालता है. आइए जानते हैं, इसे धारण करने फायदे और उपयोग के तरीके.

क्या है सुनहला रत्न?

सुनहला एक हल्के पीले रंग का रत्न है. इसे सिट्रीन या सक्सेस स्टोन भी कहा जाता है. ज्योतिष में इसे बृहस्पति से जोड़ा जाता है. यह पुखराज का किफायती विकल्प माना जाता है. कई लोग इसे करियर ग्रोथ के लिए अपनाते हैं.

---विज्ञापन---

कैसे करता है व्यापार में मदद?

इस रत्न को धन आकर्षित करने वाला माना जाता है. व्यापारी इसे अपने कैश काउंटर या तिजोरी में भी रखते हैं. मान्यता है कि यह नए अवसर लाता है. साथ ही आर्थिक रुकावटों को कम करता है. हालांकि वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं, फिर भी इसकी लोकप्रियता बनी हुई है.

डिसीजन लेने सहायक

कई लोग मानते हैं कि सुनहला पहनने से सोच साफ होती है. यह निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है. बिजनेस में सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी होता है. ऐसे में यह रत्न मानसिक स्पष्टता देने वाला माना जाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kundali Reading: ये हैं कुंडली के 10 सबसे ‘खतरनाक दोष’, जो करियर, विवाह और धन पर डालते हैं बुरा असर

फील-गुड स्टोन भी कहते हैं इसे

इसे ‘फील-गुड स्टोन’ भी कहा जाता है. यह नकारात्मक सोच को कम करने में सहायक माना जाता है. तनाव, डर और बेचैनी को संतुलित करने में मदद मिलती है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह पहलू काफी अहम है.

सेहत से जुड़ी मान्यताएं

ज्योतिष के अनुसार यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है. मेटाबोलिज्म को सक्रिय करने में मददगार माना जाता है. कुछ लोग इसे थायराइड और लीवर से जुड़ी समस्याओं में भी उपयोगी बताते हैं. हालांकि इस पर अभी और अधिक रिसर्च होना बाकी है. इसलिए इसे मेडिकल इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

सुनहला पहनने का सही तरीका

सुनहला गुरुवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है. इसे सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाया जाता है. दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहनने की सलाह दी जाती है. आमतौर पर 5 से 8 रत्ती का रत्न चुना जाता है. पहनने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहता है.

किन लोगों के लिए उपयोगी है सुनहला?

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, कारोबारी लोग, स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग के लिए यह एक नायाब जेमस्टोन है. वहीं, जो लोग पुखराज नहीं पहन सकते हैं, उनके लिए भी यह एक सस्ता और लाभकारी विकल्प है. करियर में स्थिरता और मानसिक संतुलन चाहने वालों के लिए यह बेहद है.

यह भी पढ़ें: South Facing House: दक्षिणमुखी घर क्यों है अशुभ, दक्षिण दिशा क्यों है खतरनाक, जानें ज्योतिष-वास्तु नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Apr 10, 2026 02:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.