Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 April 2026: कालाष्टमी व्रत आज, शुभ मुहूर्त से लेकर योग-गोचर जानें

Aaj Ka Panchang: आज 10 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार को भगवान शिव के रौद्र रूप को समर्पित कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं इस दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल, ग्रहों की स्थिति और चंद्रमास आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 10 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 10 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से हुआ है, जो कि रात 11:15 मिनट तक रहेगी. इसके बाद अगले दिन की सुबह तक नवमी तिथि रहेगी. साथ ही आज भगवान शिव के रौद्र रूप कालभैरव को समर्पित कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है, जिसके सफल होने से भय, बुरी नजर, खराब सेहत व नकारात्मत शक्तियों से मुक्ति मिलती है. चलिए अब जानते हैं 10 अप्रैल 2026 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

9 ग्रहों की स्थिति

  • शुक्र ग्रह: मेष राशि में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मकर राशि में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गोचर करेंगे.
  • बुध ग्रह और राहु ग्रह: कुंभ राशि में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह, मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मीन राशि में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पूर्वाषाढ़ा रहेगा, जिसका समापन सुबह 11:27 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

योग

बता दें कि कालाष्टमी व्रत का आरंभ शिव योग में हुआ है, जिसका समापन शाम 06:30 मिनट पर होने वाला है. हालांकि, इसके बाद देर रात तक सिद्ध योग रहेगा. वहीं, आडल योग सुबह 06:01 मिनट से सुबह 11:28 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 44 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 02 बजकर 10 मिनट पर (11 अप्रैल 2026)
  • चन्द्रास्त- सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

करण

करण की बात करें तो सुबह 10:21 मिनट तक बालव रहेगा, जिसके बाद कौलव करण रात 11:16 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में तैतिल करण प्रभावी होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ