Lucky Zodiac Signs: 4 जुलाई, 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शनिवार है. यह दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव को समर्पित है. साथ ही इस दिन शनि के दुष्प्रभावों को कम करने और अनिष्टों को टालने के लिए हनुमान उपासना और पूजा भी की जाती है. इस दिन प्रीति और आयुष्मान योग का सुखद और शुभ संयोग धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र के साथ हो रहा है, जिससे यह दिन काफी विशेष प्रभाव से युक्त रहेगा. जहां तक ग्रहीय दशाओं के बात है, इस दिन की कालपुरुष कुंडली में शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है और वे कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ चंद्रमा भी मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. इसमें भी विशेष यह है कि सिंह राशि में केतु-शुक्र और कुंभ राशि में राहु-चंद्र की युति हो रही है. साथ ही इस दिन दो ग्रहों की एक तीसरी युति कर्क राशि में बन रही है, जिस बुध और गुरु का मिलन हो रहा है. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी मंगल वृषभ, सूर्य मिथुन और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जुलाई के इन ज्योतिषीय योग-संयोग का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन बेहद भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिन पर ग्रहों की कृपा बरस सकती है और नौकरी और बिजनेस में इनकम बढ़ सकती है?
4 जुलाई का सिंह राशिफल
4 जुलाई को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है. शुक्र का आपकी राशि में आना आपके पक्ष में माहौल बना सकता है. लोग आपकी बात को महत्व देंगे. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. रुके हुए काम फिर से रफ्तार पकड़ेंगे. बिजनेस करने वालों को नए ग्राहक मिल सकते हैं. कमाई बढ़ाने का नया मौका भी हाथ लग सकता है. खर्च पहले के मुकाबले कंट्रोल में रहेगा. घर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. लव लाइफ में भी अच्छी समझ बनी रहेगी. स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है. सेहत ठीक रहेगी. पूरे दिन कॉन्फिडेंस हाई रहेगा.
यह भी पढ़ें: Numerology Birth Date: इन डेट्स में जन्मे लोग फ्लर्ट करने में होते हैं सबसे ‘डिसेंट’, हर कोई हो जाता है इंप्रेस
4 जुलाई का कुंभ राशिफल
4 जुलाई को कुंभ राशि के जातकों के लिए कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मन का तनाव धीरे-धीरे कम होगा. आप पहले से ज्यादा पॉजिटिव महसूस करेंगे. नौकरी में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. सैलरी या प्रमोशन को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में कोई बड़ा फैसला फायदा दिला सकता है. पार्टनरशिप वाले काम में भी लाभ के योग हैं. पुराने निवेश से पैसा मिलने की संभावना है. घर का माहौल खुशहाल रहेगा. किसी अपने से अच्छी खबर मिल सकती है. दोस्त भी हर कदम पर साथ देंगे. समाज में आपकी इमेज मजबूत होगी. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. सेहत भी ठीक रहेगी. कुल मिलाकर दिन संतोष देने वाला रहेगा.
4 जुलाई का मिथुन राशिफल
4 जुलाई को मिथुन राशि के जातकों का भाग्य अच्छा साथ दे सकता है. आपके फैसले सही साबित हो सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है. इंटरव्यू में सफलता मिलने के चांस हैं. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. बाहर के लोगों से फायदा देने वाले संपर्क बनेंगे. पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होगी. रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा. पूजा-पाठ या धार्मिक कामों में मन लग सकता है. यात्रा का योग भी बन रहा है. पूरे दिन मन हल्का और पॉजिटिव रहेगा.
यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: इन बर्थ डेट वालों की ओर खिंचे चले आते हैं लोग, कॉन्फिडेंस से लिखते हैं सफलता की कहानी
4 जुलाई का वृषभ राशिफल
4 जुलाई को वृषभ राशि के जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. ऑफिस में आपकी काबिलियत की तारीफ होगी. काफी समय से अटका काम पूरा हो सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. कमाई धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी. घर में खुशी का माहौल रहेगा. बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में जा सकते हैं. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी. भविष्य की नई प्लानिंग शुरू कर सकते हैं.
4 जुलाई का कर्क राशिफल
4 जुलाई को कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहों का साथ काफी मजबूत नजर आ रहा है. आपकी सोच पहले से ज्यादा साफ रहेगी. जरूरी फैसले लेने में आसानी होगी. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रह सकते हैं. बिजनेस में आगे बढ़ने का नया रास्ता मिल सकता है. पुराने ग्राहक से अच्छा फायदा होने की उम्मीद है. पैसों की स्थिति मजबूत होगी. निवेश से पहले अच्छी तरह सोच लें. घर-परिवार का पूरा साथ मिलेगा. परिवार में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा. नए लोगों से काम के संपर्क बनेंगे. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी. सेहत सामान्य रहेगी. दिन उपलब्धि और संतोष देने वाला साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Dry Tree Dream Meaning: सपने में सूखा पेड़ देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines