Astrology: कुछ लोग जल्दी मोटा पैसा कमाने के लिए शेयर मार्केट या सट्टा बाजार में पैसा लगाते हैं। उनमें बहुत से लोग अपना पैसा लुटा कर कर्जे और आर्थिक तंगी के जाल में फंस जाते हैं। जबकि कुछ लोग रातोंरात करोड़पति बन जाते हैं। इसके पीछे जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
ज्योतिष के आधार पर किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली या हाथ देखकर बताया जा सकता है कि वह किस क्षेत्र में कामयाब होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार जन्मकुंडली में कुछ विशेष योग होते हैं जो शेयर मार्केट और सट्टे में आपको चमत्कारी सफलता दिला सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में ये योग नहीं हैं तो उसे इन चीजों से दूर रहना चाहिए। जानिए इन योगों के बारे में
यह भी पढ़ें: ऐसे करें सूर्य की आराधना, बनेगा राजयोग, मिलेगी अथाह सुख-संपदा
जन्मकुंडली में ये योग होने पर मिलती है शेयर मार्केट में सफलता (Astrology Tips)
- धनलक्ष्मी योग: यह योग व्यक्ति को डेटा विश्लेषण और स्टॉक मार्केट को समझने की योग्यता देता है। इसके जरिए आदमी वर्तमान के हालातों और आंकड़ों को समझ कर भविष्य का अंदाजा लगा सकता है।
- बुधादित्य योग: सूर्य और बुध के योग से बनने वाला यह बुधादित्य योग जातक को व्यापारिक बुद्धि वित्तीय समझ देता है। इससे वह न केवल शेयर मार्केट वरन कहीं भी सफलता पा सकता है।
- राहु की अनुकूलता: राहु को अचानक धन लाभ कराने वाला माना जाता है। यदि किसी की जन्मकुंडली में राहु अनुकूल हो या धनभाव में हो तो ऐसा व्यक्ति शेयर मार्केट, सट्टा मार्केट व लॉटरी के जरिए खूब पैसा कमा सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines