हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इन 5 राशियों के लड़के-लड़कियां होते हैं बहुत शक्की, जरा सी बात पर कर देते हैं जीना मुश्किल

विज्ञापन

Astrology: ज्योतिष के आधार पर किसी भी व्यक्ति की पर्सनेलिटी और स्वभाव का सहज ही पता लगाया जा सकता है। इसके लिए उस व्यक्ति की नाम राशि या जन्मराशि की आवश्यकता होती है। यदि किसी व्यक्ति का नाम मालूम है तो उस नाम के पहले अक्षर से ही व्यक्ति के बारे में सब कुछ बताया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसी पांच राशियों के बारे में, जो अपने लाइफ पार्टनर पर बहुत ज्यादा शक करते हैं।

इन 4 राशियों के लोगों से बचकर रहें (Astrology and relationship)

धनु राशि

वैसे तो इस राशि के जातक आध्यात्मिक गुणों से संपन्न होते हैं परन्तु रिलेशनशिप में वे थोड़े अधीर रहते हैं। उन्हें अपने लाइफ पार्टनर पर बहुत जल्दी शक होता है। खास तौर पर ऐसी लड़कियां बात-बात पर अपने प्रेमी को संदेह की नजर से देखती हैं।

यह भी पढ़ें: त्रयोदशी पर ऐसे करें शिव की पूजा तो बनेगा महाराजयोग, जो चाहेंगे, पा लेंगे

विज्ञापन

कर्क राशि

इस राशि के लोग जल्दी ही दूसरों में घुल-मिल जाने वाले होते हैं लेकिन कई बार वे असुरक्षा के चलते अपने ही परिजनों और दोस्तों पर शक करने लगते हैं। उन्हें अपने साथ-साथ दूसरों की भी भावनाओं के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा नहीं करना उनकी लव लाइफ को खतरे में डाल सकता है।

मिथुन राशि

ज्योतिष (Astrology) के अनुसार मिथुन राशि की कन्याएं अपने पति को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव होती हैं। यदि वे अपने पार्टनर को किसी दूसरे के साथ दो मिनट के लिए भी देख लें तो उसका जीना हराम कर देती हैं। इस राशि के लोगों को दूसरों पर संदेह करने के बजाय अपने रिश्ते को सुधारने पर काम करना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: घर में है तुलसी का पौधा तो आजमाएं ये 5 उपाय, किस्मत हमेशा मेहरबान रहेगी

सिंह राशि

जिनकी राशि सिंह होती है, वे लोग अक्सर दूसरों के लिए दिल में कोमल भावनाएं रखते हैं। लेकिन जब बात पर्सनल रिलेशनशिप की आ जाए तो वे हर कदम फूंक-फूंक कर रखते हैं। यही वजह है कि कई बार वे अपने पार्टनर को शक के चलते इतना परेशान कर देते हैं कि ब्रेकअप की नौबत आ जाती है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वाली कन्याएं अक्सर अपने प्रेमी पर शक करती हैं। कई बार तो उनके बीच हालात इतने खराब हो जाते हैं कि रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच जाता है। इस राशि की लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें अपना अधिकतम समय दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola