Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Ardh Kendra Yog 2026: शनि-बुध के अद्भुत संयोग से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अर्धकेंद्र योग बनने से मिलेगा लाभ

Ardh Kendra Yog 2026: कर्म के कारक शनि ग्रह और बुद्धि व व्यापार के कारक बुध ग्रह के कोणीय स्थिति बनाना खास होता है. इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है. अब दोनों ग्रह अर्धकेंद्र योग बना रहे हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Jan 25, 2026 07:54
Ardh Kendra Yog 2026
Photo Credit- News24GFX

Ardh Kendra Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में अर्धकेंद्र योग का बनना एक शक्तिशाति और दुर्लभ संयोग होता है. यह योग दो ग्रहों के एक-दूसरे के 45 डिग्री पर स्थित होने पर बनता है. अब 28 जनवरी 2026, दिन बुधवार को शनि और बुध ग्रह के बीच यह योग बन रहा है. इस योग के निर्माण से राशियों के जीवन पर इसका असर होगा. इस अर्धकेंद्र योग के बनने से कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. अर्धकेंद्र योग बनने के समय शनि मीन राशि में और बुध मकर राशि में विराजमान रहेंगे. चलिए इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ होगा जानते हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस योग के बनने से शुभ फल प्राप्त होंगे. बुध ग्रह वृषभ राशि के 9वें भाव में और शनि तीसरे भाव में होंगे. शनि साहस को बढ़ाएंगे. बुध ग्रह के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. आपको सफलता हासिल होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Rath Saptami 2026 Today: आज हुआ था भगवान सूर्य का जन्म, रथ सप्तमी पर करें ये 3 उपाय, पूरे साल रहेंगे निरोग

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को संघर्ष पर विजय मिलेगी. बुध आपके 8वें और शनि छठे भाव में गोचर करेंगे. शत्रुओं पर विजय हासिल कर सकेंगे. बुध ग्रह के प्रभाव से आपको अचानक से लाभ मिल सकता है. आपकी सेहत बेहतर होगी.

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के 9वें भाव में बुध और लग्न भाव में शनि का गोचर होगा. ग्रहों की इस स्थिति से भाग्य का साथ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्रों में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. आपकी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुटि बढ़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jan 25, 2026 07:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.