Tula Rashifal 2026

Video: 30 अप्रैल से पहले तुला राशि वालों को किन ग्रहों का मिलेगा साथ और कौन-सा ग्रह बिगाड़ेगा काम? जानें राशिफल, उपाय और सावधानियां

Tula Rashifal 2026: क्या आपकी भी शुक्र ग्रह की राशि तुला है या जन्म तुला लग्न में हुआ है? अगर हां, तो आप यहां पर अपने अप्रैल 2026 के राशिफल, उपाय और अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जान सकते हैं.

Tula Rashifal 2026: शुक्र ग्रह को तुला राशि का स्वामी माना जाता है, जिनके जातक मिलनसार और न्यायप्रिय होते हैं. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि सूर्य अप्रैल 2026 के पहले भाग में तुला राशि वालों के छठे घर में रहेंगे, जिसके कारण शुभ परिणाम मिलेंगे. खासकर, विरोधियों पर जीत हासिल होने की संभावना है. इस दौरान काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. वहीं, 14 अप्रैल को सूर्य का गोचर आपके सातवें घर में होगा, जिसके कारण साझेदारी में किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा. साथ ही आपके चेहरे पर निखार आएगा.

विज्ञापन

मंगल की बात करें तो वो 2 अप्रैल से आपकी कुंडली के छठे भाव में शनि के साथ रहेंगे, जिसकी वजह से शत्रुओं पर जीत हासिल होगी और कार्य तेजी से पूरे होंगे.

विज्ञापन

अन्य ग्रहों के प्रभाव और उनसे बचने के उपायों व सावधानियों के बारे में आप वीडियो में जान सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ