April Grah Gochar

Video: अप्रैल में कैसी रहेगी ग्रह स्थिति? बनेगा मालव्य योग वृषभ राशि वालों को होगा लाभ

April Grah Gochar: अप्रैल महीने में ग्रहों के गोचर करने से मालव्य राजयोग बनेगा. मालव्य राजयोग के बनने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

April Grah Gochar: सूर्य ग्रह अप्रैल महीने में 14 तारीख तक मीन राशि में रहने वाली है. इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. 14 अप्रैल से 15 मई तक सूर्य मेष राशि में रहेंगे. बुध ग्रह 11 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक मीन राशि में गोचर करेंगे. इसके अलावा 30 अप्रैल से 15 मई तक बुध का प्रवेश मेष राशि में होगा. शुक्र 19 अप्रैल से 14 मई तक वृषभ राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश करना मालव्य योग का निर्माण करेगा. मालव्य योग के बनने से वृषभ राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. 2 अप्रैल से 11 मई तक मंगल का मीन राशि में गोचर होगा. शनि ग्रह पूरे महीने मीन राशि में विराजमान रहेंगे. राहु और केतु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे. 2 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल की युति होगी. इस प्रकार से अप्रैल में ग्रहों की स्थिति रहेगी. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ