Kaalchakra: अप्रैल 2026 में कैसा चलेगा आपका कामकाज? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों का हाल
Kaalchakra Today: दो दिन बाद अप्रैल माह का आरंभ हो जाएगा, जो आपके लिए कैसा रहेगा इस बारे में आपको मासिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अप्रैल का महीना 12 राशियों के लिए कामकाज की दृष्टि से कैसा रहेगा.
Kaalchakra Today 30 March 2026: ग्रह गोचर के लिहाज से अप्रैल 2026 महत्वपूर्ण है, जो कई राशियों के लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा. खासकर, कामकाज से जुड़ी परेशानियां कई लोगों की दूर होंगी. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल के बारे में पहले ही पता चल सकता है. साथ ही भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए किए जाने वाले उपाय राशि के अनुसार किए जा सकते हैं.
विज्ञापन
आज 30 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल 12 राशियों के नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही राशि अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपने कामकाज को सही करने के विभिन्न उपायों के बारे में पता चलेगा.
विज्ञापन
मेष राशि
नौकरी-
11 अपैल तक का समय ठीक रहेगा. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद सावधान रहें. 22 अप्रैल तक शनि अस्त रहेंगे, जिसके कारण काम में बाधाएं उत्पन्न होंगी. मन में असंतोष रहेगा और आप काम का दबाव महसूस करेंगे. इन दिनों आपको भागदौड़ ज्यादा करनी होगी. इसके अलावा छोटे काम को पूरा करने में ज्यादा समय लगेगा, जिसके कारण वक्त का उपयोग करना मुश्किल होगा.
कारोबार-
11 अप्रैल तक का समय कारोबारियों के लिए भी शुभ है. इस दौरान आपको कारोबारी फैसले लेने में आसानी होगी. साथ ही आप निवेश करने के साथ-साथ काम को बढ़ाने आदि महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. हालांकि, 11 अप्रैल के बाद बुध कमजोर स्थिति में रहेंगे, जिसके कारण आप गलत फैसले ले सकते हैं. इसी के साथ कागजी कार्यों में गलती या गलतफहमी होने की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान बाकी ग्रहों से भी आपको सहयोग नहीं मिलेगा.
विज्ञापन
अप्रैल में मंगल ग्रह के आपकी कुंडली के 12वें भाव में जाने से खर्चे बढ़ेंगे. बार-बार अनावश्यक खर्च आपके सामने आ सकते हैं. इसके अलावा ग्राहकों और साझेदारों के साथ गलतफहमी भी उत्पन्न हो सकती है.