Ank Rashifal 11 January 2024: पंचांग के अनुसार, आज 11 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। ऐसे में आज 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए आज इस खबर में 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का दैनिक अंक राशिफल जानेंगे।
ये भी पढ़ें : 5 राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा प्यार से लबरेज
मूलांक 1
मूलांक 1 वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिलजुला रहेगा। आज दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिना मतलब के किसी से बहसबाजी न करें। वरना हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले जातकों के लिए आज का दिन कोई खास नहीं रहने वाला है। हर दिन की तरह सामान्य रहेगा। आज घरवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपना और अपने परिवार का खास ख्याल रखें।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन कल से शानदार रहने वाला है। आज आपको माता जी से धन लाभ हो सकता है। जो जातक रोजगार ढूंढ रहे हैं उनको आज अच्छी जॉब मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत ठीक ठाक रहेगी।
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले जातकों का दिन आज का दिन कल से बहुत ही ज्यादा शानदार रहेगा। आज आपको पिता जी की ओर से धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो जातक खेती बाड़ी करते हैं उनको आज सतर्क रहना होगा। फसल खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें : कर्क राशि के जातक करेंगे नई शुरुआत
मूलांक 5
मूलांक 5 वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद और मस्त रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ होगा। जूनियर से अच्छा व्यवहार बनाकर रखें। तभी आपको कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है।
मूलांक 6
आज 6 मूलांक के जातकों के लिए शुभ दिन रहेगा। जो जातक राजनीतिक में करियर बनाना चाहते हैं, उनको उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज किसी बड़े नेता से भेंट हो सकती है, जिससे आगे चलकर आपको सहयोग मिलेगा। मौसम बदलने के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
मूलांक 7
मूलांक 7 वाले जातकों के लिए आज का दिन बुधवार से अच्छा रहेगा। आज आपके घर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। घर में खुशियां बनी रहेंगी। आज आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। शाम के समय आपको थकान महसूस हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें वरना सेहत खराब हो सकती है। माता जी का किसी कार्य का ना ना कहें। उनके आज्ञा का पालन करें, यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। दिन ठीक रहेगा।
मूलांक 8
मूलांक 8 वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। सेहत ठीक ठाक रहेगी।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन मौजमस्ती के साथ बीतेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको आज अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन सकती हैं। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत खराब हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines