कर्क राशि वाले करेंगे नई शुरुआत, पढ़ें आज का राशिफल व उपाय
Aaj Ka Rashifal Mesh se Meen: आज का राशिफल राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए खास है। ज्योतिषाचार्य से जानें 11 जनवरी का राशिफल और खास उपाय।
Edited By Dipesh Thakur

आज का राशिफल
Edited By Dipesh Thakur

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 11 January 2024: ज्योतिष के जानकार डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज मेष राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं। वृषभ राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि के जातक जरूरी मामले पर चर्चा करेंगे। कर्क राशि से जुड़े जातक घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कहीं निकलें। आगे सभी राशियों के लिए आज का राशिफल और खास उपाय जानिए।
निजी जीवन में नए अनुभवों का साक्षात्कार करेंगे। जीवन में उत्साह और आनंद रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा भी कर सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा पढ़ें। बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को गुड़ चने अथवा केले का दान करें।
निजी संबंधों व व्यावसायिक मामलों में खुद को अकेला महसूस करेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें व दुविधा की स्थिति से बचें। आज के दिन अत्यधिक विश्लेषण ना करें बस कार्य करें। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दान करें। किसी गरीब को कंबल दान करें व गाय को रोटी व गुड़ दें।
महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चित लोगों से संवाद करेंगे। नए अवसरों की तलाश में रहेंगे। आपको कई अवसर भी मिलेंगे। निजी संबंधों में प्रेम बना रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं व सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल दें।
जीवन में नई शुरुआत के योग बनेंगे। आप भावनात्मक रूप से सुदृढ़ बनेंगे। आपके व्यक्तित्व की सहजता आपको लोगों में प्रिय बनाएगी। सुबह किसी गरीब को चावल या चीनी का दान करें। घर से निकलने पर पहले माता का आशीर्वाद अवश्य लें।
व्यावसायिक गतिविधियों में लाभ होगा। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में खानपान का ध्यान रखें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गाय को भोजन करा दें। घायल गोवंश का उपचार करें।
कन्या राशि
अगर आप शेयर मार्केट में ज्ञान रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कॉर्पोरेट में काम करने वालों के लिए दिन खास है। निजी संबंधों में थोड़ा सा संयम रखें ताकि रिश्ते बने रहे। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें व सूर्य को रोली में चावल दाल करके जल दें।
भावुकता वश किसी भी कार्य को न करें। अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी। नकारात्मक विचारों का त्याग करें। व्यावसायिक गतिविधियों में लाभ होगा और लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। सुबह किसी गरीब बच्ची को सफेद वस्त्र दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मित्रों का सहयोग मिलेगा। अगर आप पुलिस अथवा सेवा में काम करते हैं तो अधिकारियों से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास रहेगा। किसी मित्र के घर मांगलिक कार्य में उपस्थित हो सकते हैं। सुबह गाय को भोजन कराएं व किसी घायल गोवंश का उपचार करें।
अगर आप शिक्षा अथवा पढ़ाई से संबंध रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। नए संबंधों की या रिश्ते की शुरुआत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सुबह गाय को चार रोटी व गुड दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
स्वास्थ्य व आर्थिक मामले को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बिना वजह के तनाव से बचें। जमीन जायदाद के मामलों में आज कोई फैसला न लें। सुबह किसी गरीब को भोजन कराएं व घायल कुत्ते का उपचार करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
किसी मित्र के साथ आत्मीयता की मुलाकात होगी। प्रियजनों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। घर में कार्यस्थल पर योजनाएं एवं विचार अपने सहकर्मियों से सांझा करें। अगर आप न्याय क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज किसी भी निर्णय से बचें। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। सूर्य देव को जल दें।
पारिवारिक मामलों में सहयोग, मार्गदर्शन की आवश्यकता है। अतः अपने माता-पिता का सहयोग अवश्य लें। दोनों से मुलाकात कर संबंधों को मजबूत करने के योग हैं। आज अपने जन्मदिन पर आप बेहद प्रसन्नचित रहेंगे। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें व गाय को रोटी व गुड दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: