Ank Jyotish Prediction: अंक ज्योतिष के हिसाब से आज 9 अगस्त 2026 का दिन काफी खास रहने वाला है. 9 अगस्त का मूलांक 9 बनता है. यानी मूलांक 9 के स्वामी मंगल का असर रहेगा. वहीं पूरी तारीख 09-08-2026 का योग 0+9+0+8+2+0+2+6 = 27, फिर 2+7 = 9 होता है. यानी मूलांक और भाग्यांक दोनों 9 रहेंगे और इस प्रकार रविवार के दिन मंगल का डबल रह सकता है. मंगल साहस, एनर्जी, जुनून और तुरंत एक्शन से जुड़ा है. ऐसे में आज कुछ बड़ा करने का जोश रहेगा. नई शुरुआत करने का कॉन्फिडेंस मिलेगा. स्पोर्ट्स, डिफेंस, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और स्टार्टअप से जुड़े लोगों के लिए दिन काम का रह सकता है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इनकम बढ़ाने का कोई दमदार आइडिया भी मिल सकता है.
लेकिन आज गुस्से और ओवर-कॉन्फिडेंस को कंट्रोल करना होगा. जोश में आकर तुरंत कोई बड़ा फैसला लेना भारी पड़ सकता है. बेहतर होगा कि पहले प्लान करें. फिर एक्शन लें. जो लोग अपनी एनर्जी सही दिशा में लगाएंगे, उन्हें करियर और पर्सनल लाइफ में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. लंबे समय से किसी गोल पर मेहनत कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. खासकर वे लोग फायदा उठा सकते हैं, जो रिस्क लेने से नहीं डरते हैं और लीडरशिप दिखाने का दम रखते हैं. आइए जानते हैं, 9 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?
9 अगस्त के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल
(जन्म तारीख: 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 वालों के लिए आज 9 अगस्त का दिन एक्शन लेने वाला रहेगा. वर्क प्लेस पर आपकी लीडरशिप साफ नजर आएगी. कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है. बॉस या सीनियर आपकी क्षमता पर भरोसा जता सकते हैं. जॉब बदलने या नई जिम्मेदारी लेने का विचार आगे बढ़ सकता है. बिजनेस करने वालों को नया क्लाइंट या काम मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई प्रैक्टिकल रास्ता सामने आ सकता है. लव रिलेशन में अपनी बात साफ रखें. बेवजह ईगो क्लैश से बचें. फैमिली में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है. स्टूडेंट्स किसी मुश्किल टॉपिक पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं. आज जल्दबाजी के बजाय प्लानिंग के साथ कदम बढ़ाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.
यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल
9 अगस्त के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल
(जन्म तारीख: 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 वालों के लिए आज 9 अगस्त को करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं. आपकी स्किल या आइडिया की तारीफ हो सकती है. वर्क प्लेस पर कोई जरूरी मीटिंग आपके पक्ष में जा सकती है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बातचीत आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है. पैसे के मामले में रुका पेमेंट मिलने की उम्मीद है. नई इनकम के लिए कोई काम शुरू करने का मौका भी मिल सकता है. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हो सकती है. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है. फैमिली में किसी बड़े फैसले पर आपका रोल अहम रहेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बनाए रखने से अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. जरूरतमंद को अपनी क्षमता के अनुसार पढ़ाई या जरूरी सामान की मदद देना मन को संतोष देगा.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
9 अगस्त के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल
(जन्म तारीख: 9, 18 और 27)
मूलांक 9 वालों पर आज 9 अगस्त को मंगल का प्रभाव सबसे ज्यादा महसूस हो सकता है. आपके अंदर काम पूरा करने की जबरदस्त एनर्जी रहेगी. करियर में कोई बड़ा टास्क आपके हाथ आ सकता है. सही तरीके से संभालने पर यह आगे बढ़ने का रास्ता खोलेगा. बिजनेस में तेज फैसले फायदा दे सकते हैं. लेकिन बिना जांचे पैसा लगाना ठीक नहीं रहेगा. इनकम बढ़ाने के लिए नया आइडिया काम आ सकता है. लव रिलेशन में आपका जोश पार्टनर को पसंद आएगा. मगर गुस्से में कही बात माहौल बिगाड़ सकती है. फैमिली में किसी की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है. स्पोर्ट्स, डिफेंस या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को खास अवसर मिल सकता है. स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बेहतर स्पीड पकड़ सकते हैं. किसी बीमार या जरूरतमंद व्यक्ति की छोटी-सी मदद करना आज आपके मन में सकारात्मकता ला सकता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.