Shukra Gochar Rashifal: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों के भाग्य में लाएगा नया मोड़, धन के साथ होगी तरक्की

Shukra Gochar Rashifal: 25 अगस्त से शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इन 5 राशियों को करियर, धन और बिजनेस में नए फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar-Rashifal

Shukra Gochar Rashifal: द्रिक पंचांग के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12:55 बजे शुक्र हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह सुख, पैसा, आकर्षण और लग्जरी लाइफ के दाता ग्रह हैं. वहीं, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं. यह नक्षत्र मेहनत, एक्शन और तेज फैसलों से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में चित्रा नक्षत्र में शुक्र की एंट्री कई लोगों के लिए चीजों और इवेंट को फास्ट करने वाली रह सकती है. खासकर करियर, बिजनेस और पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ने की चाह रखने वालों को इसका फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से इस नक्षत्र के तीसरे और चौथे पद में जबरदस्त फायदा मिल सकता है. क्योंकि, चित्रा नक्षत्र के के पहले दो चरण कन्या राशि में और अंतिम दो चरण तुला राशि में आते हैं, जिसके स्वामी शुक्र स्वयं हैं. जॉब में नए मौके मिल सकते हैं. बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है और इनकम में सुधार के रास्ते खुल सकते हैं. कोई पुराना अटका काम भी फिर से ट्रैक पर आ सकता है. रिलेशनशिप और पार्टनरशिप में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 25 अगस्त को शुक्र के इस नक्षत्र गोचर से सभी राशियों को लाभ होने के योग हैं, लेकिन 5 राशियों के लिए यह महाफलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके भाग्य में नया मोड़ आ सकता है और धन के साथ तरक्की हो सकती है.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर में नई एनर्जी ला सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत और काम करने का तरीका सीनियर्स की नजर में आ सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने से प्रोफाइल मजबूत होगी. बिजनेस में पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिलने की संभावना है. इनकम बढ़ाने के लिए शुरू किया गया कोई छोटा प्रयास आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है. लव रिलेशन में बातचीत से पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है. किसी जरूरतमंद को अपनी क्षमता के अनुसार समय या जरूरी सामान देना आपको अंदर से अच्छा महसूस करा सकता है.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर नए मौके लेकर आ सकता है. जॉब करने वालों को बेहतर ऑफर या नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. कमाई के एक से ज्यादा रास्ते बनाने की कोशिश रंग ला सकती है. बिजनेस में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़ी स्ट्रैटेजी फायदा देगी. लंबे समय से अटका कोई पेमेंट मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है. स्टूडेंट्स को अपनी स्किल और क्रिएटिविटी दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा. किसी छोटे भाई-बहन या करीबी दोस्त की पढ़ाई या करियर में आर्थिक और रियल टाइम मदद करने से रिश्ते और मजबूत होंगे.

शुक्र नक्षत्र गोचर तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर खास रह सकता है, क्योंकि चित्रा के अंतिम दो चरण तुला राशि से जुड़े हैं. करियर में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा. वर्क प्लेस पर आपकी राय को महत्व मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नई डील या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है. इनकम में सुधार के साथ किसी जरूरी चीज पर खर्च भी हो सकता है. लव बर्ड्स भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. पर्सनल लाइफ में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आपकी पर्सनैलिटी का असर दूसरों पर साफ दिखेगा. किसी कम्यूनिटी काम में हिस्सा लेने से नए लोगों से जुड़ने और अच्छा महसूस करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में जाना कामकाज में गति ला सकता है. जो काम काफी समय से अटका था, उसमें अचानक प्रोग्रेस दिख सकती है. बिजनेस में नई इनक्वायरी या किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कोई बेहतर ऑप्शन सामने आ सकता है. पैसों को लेकर स्थिति पहले से ज्यादा कंट्रोल में आएगी. लव रिलेशन में खुलकर बात करने से बॉन्डिंग मजबूत होगी. फैमिली में किसी सदस्य की जिम्मेदारी उठाने से घर में आपका सम्मान बढ़ सकता है. सोसाइटी के पेट्स की देखभाल या उसके लिए भोजन की व्यवस्था करना आपके मन में अपनापन और संतोष पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन नेटवर्क और कमाई के लिहाज से उपयोगी रह सकता है. किसी दोस्त या पुराने कॉन्टैक्ट से करियर का नया रास्ता खुल सकता है. बिजनेस में नए क्लाइंट जोड़ने का मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने की कोशिशों में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है. जॉब में टीमवर्क से कोई मुश्किल टास्क आसानी से पूरा होगा. रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग पर बातचीत हो सकती है. स्टूडेंट्स को किसी नई स्किल या क्रिएटिव फील्ड में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. किसी जरूरतमंद लेकिन अजनबी स्टूडेंट की पढ़ाई से जुड़ी छोटी मदद करना आपके लिए संतोष और पॉजिटिविटी का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ