हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ank Jyotish Prediction: 8 अगस्त से इन 3 मूलांक वालों की बढ़ सकती है इनकम, करियर में मिलेगा नया मौका

Ank Jyotish Prediction: 8 अगस्त को मूलांक और भाग्यांक दोनों के अंक 8 ही हैं, जिससे आज के दिन पर शनि का खास प्रभाव रहेगा. आज के दिन मेहनत करने वालों को 3 मूलांक वालों को करियर, इनकम और तरक्की में नए मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Ank Jyotish Prediction: आज 8 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास है. इस दिन मूलांक 8 रहेगा और 08-08-2026 का पूरा योग भी यानी भाग्यांक भी 8 बनता है यानी आज शनिवार के दिन पर शनि ग्रह का डबल असर रहेगा. शनि को मेहनत, अनुशासन, धैर्य और लॉन्ग-टर्म सक्सेस से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा. लीगल, फाइनेंस, रियल एस्टेट, एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. वर्क प्लेस पर कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. इनकम बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है. किसी सीनियर या एक्सपीरियंस्ड व्यक्ति की गाइडेंस करियर में काम आ सकती है.

हालांकि, आज बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट या जिद्दी रवैये से बचना होगा. थोड़ा फ्लेक्सिबल रहेंगे तो चीजें ज्यादा आसानी से आगे बढ़ेंगी. जो लोग लंबे समय से किसी गोल पर मेहनत कर रहे हैं, उन्हें उसका रिजल्ट मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है. खासकर वे लोग फायदा उठा सकते हैं, जो शॉर्टकट के बजाय लगातार मेहनत पर भरोसा रखते हैं. तो चलिए जानते हैं, 8 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

8 अगस्त के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मेहनत का रिजल्ट देने वाला रह सकता है. कोई पुराना पेंडिंग काम अब आगे बढ़ सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. बॉस या सीनियर आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो कोई उपयोगी अपडेट मिल सकता है. बिजनेस वालों को अटकी पेमेंट मिलने से राहत मिल सकती है. फाइनेंस और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिया फैसला फायदा दे सकता है. परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है. लव रिलेशनशिप में कम बोलकर ज्यादा समझने की जरूरत रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत से माहौल बेहतर हो सकता है. आज आपका कॉन्फिडेंस तभी मजबूत रहेगा, जब आप जल्दबाजी छोड़कर अपने प्लान पर टिके रहेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

8 अगस्त के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल

मूलांक 4 वालों के लिए आज कोई ऐसा मौका बन सकता है, जिसकी उम्मीद काफी समय से थी. करियर में अचानक कोई नया प्रोजेक्ट या रोल मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी अलग सोच लोगों का ध्यान खींच सकती है. टेक्निकल, ऑनलाइन, रिसर्च या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है. बिजनेस में किसी नए क्लाइंट से बातचीत आगे बढ़ सकती है. इनकम बढ़ाने के लिए साइड प्रोजेक्ट या एक्स्ट्रा काम का रास्ता खुल सकता है. किसी दोस्त या पुराने कॉन्टैक्ट से मिली जानकारी काम की साबित हो सकती है. लव बर्ड्स के बीच भविष्य को लेकर कोई सीरियस बातचीत हो सकती है. जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है. हालांकि, हर बात को तुरंत फाइनल करने के बजाय थोड़ा टाइम लेना बेहतर रहेगा. आज आपकी सफलता का सबसे बड़ा फैक्टर सही टाइमिंग और प्रैक्टिकल सोच रहेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में अचानक कपड़े फट जाना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

8 अगस्त के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 वालों के लिए आज पैसा और पर्सनल लाइफ दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. काम में कोई ऐसा मौका हाथ लग सकता है, जिससे आपकी इनकम आगे बढ़ेगी. नौकरी में सीनियर से मिली तारीफ आपकी प्रोफेशनल इमेज मजबूत कर सकती है. क्रिएटिव, मीडिया, फैशन, ब्यूटी, हॉस्पिटैलिटी या सेल्स से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. बिजनेस में किसी पुराने ग्राहक से दोबारा काम मिलने की संभावना है. घर से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है, लेकिन उसे संभालने की स्थिति भी बनी रहेगी. फैमिली में आपकी बात को पहले से ज्यादा महत्व मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ कोई छोटी ट्रिप या क्वालिटी टाइम रिश्ते में गर्माहट ला सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए लाइफ पार्टनर का सपोर्ट किसी जरूरी फैसले में काम आएगा. आज दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपनी फाइनेंशियल लिमिट क्रॉस न करें. सही बैलेंस बनाए रखेंगे तो दिन का फायदा लंबे समय तक मिल सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola