Swapna Shastra: सपने में अचानक कपड़े फट जाना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Swapna Shastra: सपने में अचानक कपड़े फटते देखना स्वप्न शास्त्र में सामान्य तौर पर शुभ संकेत नहीं माना गया है. यह आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव या रिश्तों में खटास का इशारा करता है. आइए जानते हैं, सपने में कपड़े फटना किस बात का संकेत देता है?

Swapna-Shastra

Swapna Shastra: लोग भांति-भांति के सपने देखते हैं. कुछ सपने काफी अकवर्ड यानी अजीब होते हैं, जो मन की बेचैनी को बढ़ा देते हैं. सपने में अचानक कपड़े फटते देखना भी एक ऐसा ही सपना हैं, जो लोगों को परेशान कर देता है. नींद से उठते ही मन में सवाल आता है कि इसका मतलब क्या है, क्यों आया ऐसा सपना, कुछ बुरा तो नहीं होगा आदि-आदि. आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र में इस प्रकार के सपने को सामान्य तौर पर शुभ नहीं माना गया है. क्योंकि, यह आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव या रिश्तों में खटास का संकेत देता है. हालांकि, सपने की स्थिति के अनुसार इसके अर्थ बदल भी सकते हैं. आइए जानते हैं, सपने में अचानक कपड़े फट जाना किस बात का संकेत है?

विज्ञापन

बेतहाशा बढ़ सकते हैं खर्चे

अगर सपने में आपके कपड़े फट जाएं, तो यह अचानक बढ़ने वाले खर्चों या जॉब और बिजनेस में रुकावट का संकेत माना जाता है. किसी योजना में देरी भी हो सकती है. इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

विज्ञापन

मान-सम्मान पर होता है असर

स्वप्न शास्त्र में कपड़ों को इज्जत और पहचान का प्रतीक माना गया है. ऐसे में फटे कपड़े दिखना आपकी असर पड़ने का संकेत हो सकता है. किसी भी विवाद से बचें. अपनी बात संयम से रखें.

विज्ञापन

रिश्तों में बढ़ती है दूरी

यह सपना फैमिली, लाइफ पार्टनर या किसी करीबी के साथ गलतफहमी का इशारा भी माना जाता है. छोटी बात को बड़ा न बनने दें. खुलकर बातचीत करें.

अगर अपने कपड़े फटें हों

अगर सपने में आपके ही कपड़े फटते हैं, तो यह किसी जरूरी काम में रुकावट या कॉन्फिडेंस कम होने का संकेत हो सकता है. ऐसे समय में धैर्य रखें.

विज्ञापन

दूसरे को फटे कपड़ों में देखना

अगर सपने में कोई दूसरा व्यक्ति फटे कपड़ों में दिखे, तो लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. किसी भी जरूरी फैसले से पहले पूरी बात समझ लें.

विज्ञापन

हर सपना नहीं होता अशुभ

अगर सपने में पुराने या फटे कपड़ों से छुटकारा मिलता दिखे, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. इसका मतलब पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. नई शुरुआत के योग भी बन सकते हैं.

ऐसा सपना आए तो क्या करें?

अगर ऐसा सपना बार-बार आए, तो घबराएं नहीं. स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, सुबह उठकर यह सपना किसी अपने को बता दें. भगवान शिव को जल अर्पित करें. जरूरतमंद को साफ कपड़े दान करना भी शुभ माना गया है. इससे मन में सकारात्मकता बनी रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ