Ank Jyotish Bhavishyafal 5 August 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, 5 अगस्त 2026 बुधवार का दिन कई मूलांक के लोगों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है. इन लकी मूलांक के लोगों को व्यापार में तरक्की और धनलाभ मिलेगा. आर्थिक तौर पर इन लोगों को सफलता मिलेगी. 5 अगस्त का मूलांक 5 रहेगा. इन लोगों के स्वामी ग्रह बुध हैं. इसके अलावा दिन का भाग्यांक 5+0+0+8+2+0+2+6=23, 2+3=5 यानी 5 रहेगा. भाग्यांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. इन लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. आइये 5 अगस्त के मूलांक अंक भविष्यफल के बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 के लोगों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह का सूर्य के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को सूर्य और बुध के प्रभाव से लाभ मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में सफलता मिलेगी.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. चंद्रमा का बुध के साथ मित्रता का संबंध है. बुध और चंद्रमा के प्रभाव से सुख-शांति की प्राप्ति होगी. धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं. गुरु ग्रह का बुध के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी और बुद्धि के प्रभाव से करियर में आगे बढ़ेंगे.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, राहु का बुध के साथ मित्रता का संबंध है. इनके लिए समय अच्छा रहेगा. अचानक से लाभ मिल सकता है. व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: किन लोगों के साथ अच्छी बनती है मूलांक 6 की जोड़ी? शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
बुध ग्रह मूलांक 5 वालों के स्वामी हैं. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. बुध के प्रभाव से करियर और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आर्थिक तौर पर आपके लिए सकारात्मक समय रहने वाला है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
धनदाता शुक्र को मूलांक 6 का स्वामी ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह का बुध के साथ मित्र का संबंध है. ऐसे में इन लोगों को शुक्र और बुध के प्रभाव से लाभ होगा. वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा. आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
अंक ज्योतिष में मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं. केतु ग्रह का बुध के साथ मित्रता का संबंध है. बुध और केतु ग्रह का प्रभाव मूलांक 7 वालों पर देखने को मिलेगा. इन लोगों को आध्यात्मिक उन्नति मिलेगी.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. शनि और बुध ग्रह के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है. शनि के प्रभाव से इन्हें करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. व्यापार में सफलता मिलेगी.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
अंक ज्योतिष में मूलांक 9 के लोगों के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह माने जाते हैं. ग्रहों के सेनापति मंगल का बुध के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों के अधिक क्रोध करने के कारण काम बिगड़ सकते हैं. आर्थिक तौर पर परेशान रहना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: गंगाजल से भी ज्यादा शुद्ध होता है इस मूलांक का मन, भूलकर भी नहीं सोचते किसी के बारे में बुरा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines