Numerology: गंगाजल से भी ज्यादा शुद्ध होता है इस मूलांक का मन, भूलकर भी नहीं सोचते किसी के बारे में बुरा

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक मन से इतने शुद्ध होते हैं, कि वे किसी भी तरह के छल प्रपंच के बारे में नहीं जानते. उनका मन और चित्त बिल्कुल गंगाजल के समान साफ होता है.

mulank 2 personality traits
1 / 8
mulank 2 personality traits

इस मूलांक के साथ छल और विश्वासघात से जुड़े डर नहीं रहते. क्योंकि ये जातक अपने कोमल स्वभाव और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं. इनका हर एक विचार बिना किसी स्वार्थ के दिल से आता है.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार

अंक ज्योतिष के अनुसार2 / 8

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना अलग स्वभाव होता है. आज हम बात करेंगे मूलांक 2 की. जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है. इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा है. यह लोग काफी इमोशनल होते हैं. इनका मन गंगाजल से भी ज्यादा शुद्ध होता है.

विज्ञापन

मूलांक 2 वाले लोगों का स्वभाव

मूलांक 2 वाले लोगों का स्वभाव3 / 8

मूलांक 2 वाले लोग बहुत कोमल और शांत स्वभाव के होते हैं. उनका दिल साफ और भावुक होता है. जैसे गंगा का पानी सबको शुद्ध करता है, वैसे ही इनका मन दूसरों को अच्छा महसूस कराता है. ये छोटी-छोटी बातों पर जल्दी प्रभावित हो जाते हैं, लेकिन कभी बदले की भावना नहीं रखते. ये लोग विनम्र होते हैं. हर किसी से प्यार से बात करते हैं. उनके अंदर छल-कपट नाम की चीज नहीं होती. दोस्तों और परिवार की खुशी में इनकी अपनी खुशी होती है.

शुद्ध मन और सकारात्मक सोच

 शुद्ध मन और सकारात्मक सोच4 / 8

मूलांक 2 वालों का सबसे बड़ा गुण है उनका शुद्ध मन. वे भूलकर भी किसी के बारे में बुरा नहीं सोचते. अगर कोई उन्हें दुख पहुंचाए, तब भी वे माफ कर देते हैं. उनका मन हमेशा शांति और प्यार से भरा रहता है. चंद्रमा की तरह इनका मूड कभी-कभी बदलता है, लेकिन बुराई की तरफ कभी नहीं जाता. वे दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं. जहां ये जाते हैं, वहां सुख-शांति और समृद्धि आती है. लोग इन्हें देवी लक्ष्मी जैसा मानते हैं.

विज्ञापन

रिश्तों में निभाते हैं पूरी लगन

रिश्तों में निभाते हैं पूरी लगन5 / 8

ये लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. प्यार, दोस्ती और परिवार में ये पूरी तरह समर्पित रहते हैं. भावुक होने के कारण ये जल्दी रो भी सकते हैं, लेकिन सहनशीलता भी इनमें भरपूर होती है. ओवरथिंकिंग इनकी कमजोरी है, फिर भी वे सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं.

करियर में मिलती है सफलता

करियर में मिलती है सफलता6 / 8

मूलांक 2 वाले लोग क्रिएटिव कामों में अच्छे होते हैं. आर्ट, राइटिंग, म्यूजिक, टीचिंग या काउंसलिंग जैसे क्षेत्र इनके लिए अच्छे हैं. वे टीम में अच्छा काम करते हैं और दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं. मेहनत और ईमानदारी से वे सफलता पाते हैं. लेकिन इन जातकों को वर्कप्लेस पर इमोशन्स से ज्यादा रियल चीजों पर ध्यान देना चाहिए. क्योंकि लोग इमोशन्स का फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 2 वालों के लिए सावधानियां

मूलांक 2 वालों के लिए सावधानियां7 / 8

मूलांक 2 वालों को कुछ खास चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. साफ हृदय होने से यह मतलब नहीं कि हर कोई आपके जैसा होगा. आपको व्यक्ति के अनुसार व्यवहार करना सीखना होगा. नहीं तो लोगों से आपको धोखे मिल सकते हैं. इमोशनल मैच्योरिटी मूलांक 2 वालों के लिए बहुत जरूरी होती है.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन