---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 6 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 6 May 2025: आज यानी 6 मई, मंगलवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? राशि अनुसार कौन से उपाय अपनाने फलदायक रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 6 May 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 5 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन मंगलवार है। सुबह 8 बजकर 39 मिनट के बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन ध्रुव योग और मघा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए 6 मई का दिन कैसा रहेगा? राशि अनुसार कौन से उपाय अपनाने लाभदायक रहेंगे? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 6 मई मंगलवार के राशिफल के माध्यम से बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं। रोग और विरोधी सक्रिय रहेंगे। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें। किसी गाय को चार रोटी व गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। किया गया प्रयास सार्थक होगा। कार्यस्थल पर रचनात्मक प्रयास प्रकट करेंगे। परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

पिताया धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रयास करने के बावजूद बधाएं आएंगी।आर्थिक प्रगति के योग हैं।निजी व व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक परिवर्तन होंगे । सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शैक्षिक प्रयास सार्थकों होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से असंतुष्ट रह सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग है। सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव का बीज मंत्र भी करें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक हानि होने का भय बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवन में शांति रहेगी। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक व्यवस्था बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य सार्थक सिद्ध होंगे। किसी गरीब बच्चों को भोजन करा दें और गाय को खाना खिला दें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

किया गया प्रयास फलीभूत होगा। दूर के रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सहज सरल रहते हुए प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 5 to 11 May: करियर, नौकरी और व्यापार के लिहाज से कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? जानें आर्थिक साप्ताहिक राशिफल

---विज्ञापन---

धनु राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक तनाव हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य का उत्तरदायित्व मिलेगा। कुत्तों को भोजन करा दें और शाम को शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी या संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों में ना उलझे। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता अवश्य आएगी। सुबह किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें। बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Saptahik Rashifal: प्यार, परिवार और सेहत के मामले कैसा रहेगा 11 मई तक का ये सप्ताह? जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल 

---विज्ञापन---
First published on: May 05, 2025 09:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola