---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Weekly Horoscope 5 to 11 May: करियर, नौकरी और व्यापार के लिहाज से कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? जानें आर्थिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 5 to 11 May 2025: 12 राशियों के लिए ये सप्ताह आर्थिक स्थिति के लिहाज से कैसा रहेगा? इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने बताया है। आइए 5 मई से 11 मई तक का आर्थिक साप्ताहिक राशिफल जानते हैं। 

---खबर नीचे जारी है---

Weekly Horoscope 5 to 11 May 2025: पिछले सप्ताह की तुलना में आपके लिए ये सप्ताह आर्थिक स्थिति के लिहाज से कैसा रहेगा? करियर, नौकरी या व्यापार के मामले में इस सप्ताह लाभ होगा या नहीं? किन बातों का ध्यान रखना है? 5 मई से 11 मई के बीच कौन सी तारीख शुभ रहेगी। कौन सा भाग्यफल, इस सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है? इन सबके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा बताए गए आर्थिक साप्ताहिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं। आइए 11 मई तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ तारीख और भाग्यफल जानते हैं।

मेष राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नए अवसरों की खोज में भटकना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण बनी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में अकारण वाद विवाद हो सकता है। जमा पूंजी धन को बिना वजह के व्यर्थ कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है।

शुभ तारीख: 9, 11

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

वृषभ राशि

नौकरी/व्यापार: आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार करने वाले लोग अपनी चालाक बुद्धि से हर परेशानी को मात दे देंगे।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: आपको वर्षों से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार में आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

शुभ तारीख: 10, 11

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

मिथुन राशि

नौकरी/व्यापार: सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नया काम मिलने पर काफी उत्साहित रहेंगे। कारोबार में हर काम को बहुत लग्न और विश्वास के साथ करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा।

शुभ तारीख: 7, 9

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

कर्क राशि

नौकरी/व्यापार: बहुत हिम्मत के साथ करियर के प्रति कोई साहसिक कदम उठाएंगे। व्यापार के काम को आगे बढ़ाने के लिए पारिवारिक या दांपत्य जीवन वालों का सहयोग प्राप्त होगा।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: सप्ताह के आरंभ में आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होने की संभावना अधिक रहेगी। भौतिक सुख साधनों की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च होने के योग बनेंगे। नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।

शुभ तारीख: 8, 10

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

सिंह राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा लोगों का मन जॉब चेंज करने को कर सकता है। कारोबार में की गई मेहनत रंग लेकर आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: अचानक से कोई उपहार मिलेगा, जो खुशी को दोगुना कर देगा। नवीन संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे।

शुभ तारीख: 6, 9

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

कन्या राशि

नौकरी/व्यापार: ये सप्ताह काफी खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की वाहवाही होगी। व्यापार के काम को पूरा करने के लिए काफी बिजी रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: इस हफ्ते के आरंभ में आर्थिक क्षेत्र में पुराने स्रोतों पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। परिश्रम के अनुपात में धन की आमदनी कम होगी। सप्ताह मध्य में आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में पूंजी निवेश न करें।

शुभ तारीख: 9, 10

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

तुला राशि

नौकरी/व्यापार: मेहनत और लग्न के साथ काम करेंगे तो ही कार्य को पूरा कर पाएंगे। आपकी किसी बात से सहकर्मी का मन आहत हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: सप्ताह की शुरुआत में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। अभी संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहे। इस संबंध में सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

शुभ तारीख: 5, 6

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

वृश्चिक राशि

नौकरी/व्यापार: बिजनेस में फायदेमंद सौदा मिलने की संभावना है। काम की व्यस्तता से राहत मिलेगी।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: निवेश करने से पहले राय जरूर लें। धन संबंधित स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।

शुभ तारीख: 10, 11

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

धनु राशि

नौकरी/व्यापार: सामाजिक क्षेत्र में दायरा बढ़ेगा, जो मुनाफा लेकर आएगा। आपको संभल कर काम करने की जरूरत है अचानक से मिला हुआ काम आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: लेन-देन से संबंधित मामला अपनी देख-रेख में करवाएं। सप्ताह के आरंभ में आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा।

शुभ तारीख: 9, 10

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 5 से 11 मई तक कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का रवैया आपको असमंजस में डाल सकता है। किसी अजनबी की सलाह आपको बहुत फायदा दिलाएगी।

धन/आर्थिक स्थिति: धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी प्लानिंग भी फलदायक रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 5, 7

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

नौकरी/व्यापार: काम के विस्तार के लिए दिल के बजाय दिमाग से फैसला लें। टीचिंग, कोचिंग स्टेशनरी, पब्लिशिंग, टूरिज्म कंसल्टेंसी  का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा। सफलता और इज्जत-मान के लिए भी समय अच्छा है।

धन/आर्थिक स्थिति: विदेशी या विदेशी परिजनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को रोजगार मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सप्ताह मध्य में कृषि कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों के कार्य में लगे लोगों को विशेष सफलता एवं धन लाभ होगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 6, 8

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

नौकरी/व्यापार: ऑफिस में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल साबित होंगे। बिन मांगे किसी को सलाह देना भारी पड़ सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: इस हफ्ते की शुरुआत में आर्थिक क्षेत्रों में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने की योग बनेंगे। ऋण के लेन-देन में सावधानी रखें। नवीन संपत्ति के क्रय के लिए प्रयासरत रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 7, 10

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।  

ये भी पढ़ें- Shani Rahu Yuti: शनि-राहु 3 राशियों पर होंगे मेहरबान, बदलेगा भाग्य; होगा कामकाज में मुनाफा!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 05, 2025 07:13 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola