---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मां बगलामुखी जयंती का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025: दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां अपने आज के दिन के बारे में जानते हैं। आइए मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल और राशि अनुसार उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 5 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और दिन सोमवार है। सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक अष्टमी तिथि और रहेगी और उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस दिन वृद्धि योग और आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इस तारीख को जानकी जयंती और श्री बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी। 12 राशियों के लिए 5 मई सोमवार का दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद महसूस करेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

खेलकूद और आनंददायक गतिविधियों का हिस्सा बनेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में तनाव आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

बिना किसी अपेक्षा या मांग के जीवन में प्रेम का आगमन होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

निजी संबंधों में सुधार आएगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

सिंह राशि

नए अवसर और सुखद आश्चर्य का सामना होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

व्यावसायिक योजनाओं के लिए ध्यान और ऊर्जा की आवश्यकता होगी। रोग या विरोधी मानसिक पीड़ा देगा। संतान या शिक्षा के मामले में तनाव मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

योग व ज्ञान सेहत के लिए फायदेमंद होगा। अधीनस्थ से सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

उच्च अधिकारी आपका समर्थन करेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मन खिन्न रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भावुकता में कोई निर्णय न लें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कुत्तों को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Gochar 2025: 18 मई को राहु और केतु का बड़ा राशि परिवर्तन, 5 राशियों की लव लाइफ पर होगा शुभ असर

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

निजी संबंध संवेदनशील रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

मीन राशि

परिवार के किसी सदस्य को आपके प्रेम और देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। उपहार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Shani Rahu Yuti: शनि-राहु 3 राशियों पर होंगे मेहरबान, बदलेगा भाग्य; होगा कामकाज में मुनाफा!

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2025 11:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola