Rahu Ketu Gochar 2025: 18 मई को राहु और केतु का बड़ा राशि परिवर्तन, 5 राशियों की लव लाइफ पर होगा शुभ असर

Rahu Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 18 मई को राहु और केतु ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। 12 राशियों में 5 राशि के जातकों की लव लाइफ पर राहु-केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आइए जानते हैं वो 5 राशियां कौन सी हैं?

Rahu Ketu Gochar 2025

राहु और केतु का राशि परिवर्तन

Rahu Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों में राहु और केतु एक छाया ग्रह हैं। राहु को चंद्रमा नोड के रूप में भी जाना जाता है। जबकि, भारतीय ज्योतिष में उतरती चंद्रपात के रूप में केतु को जाना जाता है। दोनों रहस्यमय ग्रह हैं जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। राहु ग्रह को सूर्य और चंद्र के पथों के प्रतिच्छेदन बिंदु के तौर पर भी जाना जाता है। मोक्ष, आध्यात्मिकता और रहस्य से केतु ग्रह को जोड़ा जाता है। साल 2025 में मई के महीने में राहु-केतु एक साथ गोचर करेंगे। हालांकि, दोनों ग्रह अलग-अलग राशि में प्रवेश करेंगे और 12 राशियों को शुभ व अशुभ फल के साथ प्रभावित करेंगे।

विज्ञापन

मई में राहु-केतु का राशि परिवर्तन

द्रिक पंचांग के अनुसार 18 मई को राहु और केतु ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राहु-केतु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। राहु ग्रह द्वारा मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा। जबकि, केतु ग्रह द्वारा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किया जाएगा। दोनों ग्रह के राशि परिवर्तन से 12 राशि के जातकों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों के जातकों की लव लाइफ के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। राहु-केतु का राशि परिवर्तन से आपके लिए लकी साबित होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लंबे समय से रिलेशनशिप में चल रहे विवाद से मुक्ति मिल सकेगी। पार्टनर की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में शांत माहौल रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की लव लाइफ अच्छी रहेगी। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नौकरी और व्यापार के मामले में लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर वालों के साथ संबंध में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। लव लाइफ के मामले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। विवादों से खुद को दूर रख सकेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। एक दूसरे की बात मानेंगे। प्यार बढ़ाने के लिए दोनों कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। लड़ाई-झगड़े दूर होंगे। आपसी प्यार बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दोनों के बीच रोमांस बढ़ेगा। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। संबंध में सुधार होगा। विवादों से दोनों दूर रहेंगे। आप जल्द ही किसी रिलेशनशिप में जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। रोमांस बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत हो सकेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ