हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 3 सितंबर को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 3 September 2024: 12 राशियों के लिए आज यानी 3 सितंबर का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह चल रहा है। आज 3 सितंबर को दिन मंगलवार और उदयातिथि कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। सुबह 7:26 तक अमावस्या है जिसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी। इस दिन 7:05 तक सिद्ध योग रहेगा। 12 राशियों के लिए 3 सितंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा? किस राशि पर कैसा असर पड़ेगा? कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल के माध्यम से जाना जा सकता है कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

व्यावसायिक व्यवस्था बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास को चुनौती मिलेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।

वृषभ राशि

अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका में प्रगति होगी सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गाय का उपचार करा दें और खाने को दें।

कर्क राशि

प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। रचनात्मक कार्य में व्यस्त रहेंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्म बल में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

महिला अधिकारी तनाव प्राप्त होगा। भाग्य प्रबल होने से विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

तुला राशि

प्रिय जन पीड़ा से ग्रसित रहेंगे। जीविका में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- अमावस्‍या पर बना दुर्लभ संयोग! 3 राशियों की बदलेगी चाल-ढाल! 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

विज्ञापन

मकर राशि

अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मीन राशि

विभाग के अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के कार्य में सहयोग करें। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola