Amavasya 2024: भाद्रपद अमावस्‍या पर बना दुर्लभ संयोग! 3 राशियों की बदलेगी चाल-ढाल! 

Amavasya 2024 Lucky Zodiac Signs: भाद्रपद अमावस्‍या के बाद से 12 राशियों में से 3 राशियों के लोगों को लाभ होने वाला है, आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Amavasya 2024 Lucky Zodiac Signs

अमावस्या 2024 भाग्यशाली राशियां

Amavasya 2024 Lucky Zodiac Signs: सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है और हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह चल रहा है। 2 सितंबर को सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) और 3 सितंबर को भौमवती अमावस्या (Bhaumvati Amavasya 2024) है। दोनों ही दिन अपने आप में खास है जो 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। भाद्रपद अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बनने से 3 राशियों की चाल-ढाल बदलने वाली है। उनके कई काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। किस्मत के बंद ताले खुलने वाले हैं।

विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार सोमवार को अमावस्या होने के कारण सोमवती अमावस्या है और मंगलवार को होने के कारण भौमवती अमावस्या है। दोनों दिन खास हैं 2 सितंबर और 3 सितंबर 2024 कुछ राशियों के जीवन में खुशियां भरने वाले साबित होंगे। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें 3 सितंबर के बाद से लाभ ही लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

भाद्रपद अमावस्या के बाद वृषभ राशि के लोगों को लाभ होना शुरू हो जाएगा। पैसों को लेकर हो रही समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने लगेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार आएगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

भाद्रपद अमावस्या से कन्या राशि के लोगों के दिन बदलने वाले हैं। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रमोशन होने का योग बन रहा है। बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपसी संबंध बदलते दिखेंगे, उनमें सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि

भाद्रपद अमावस्या के बाद से कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। नौकरी में आय वृद्धि की बात चल सकती है। व्यापार में सफलता के लिए नए अवसर मिलेंगे। रिश्ते में मिठास और आपसी मतभेद दूर होंगे। पैसों की तंगी दूर होने वाली है। चिंता से मुक्ति मिलेगी। सेहत बेहतरीन रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ