हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 29 सितंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन
आज मंगलवार का राशिफल (Pic Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज 29 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि का समापन शाम को 5 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी. शाम के समय चतुर्थी तिथि मान्य होगी. ऐसे में आज विघ्नराज संकष्टी का व्रत रखा जाएगा. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आज विडाल योग प्रभावी रहेगा. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 29 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आपके खान-पान पर आज नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें. आज आप मानसिक शांति की तलाश में रहेगे. संतान के विवाह में विलंब से चिंता हो सकती है. न्यायालय के कार्य पूरे हो सकते हैं. व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आज आफिस में काम की अधिकता रहेगी. नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं लेकिन आज आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें. पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा.व्यवसाय में आपकी उन्नति संभव है. कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं भी बनेंगी. आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं. मुफ्त की सलाह आपको परेशान कर सकती है.

विज्ञापन

कर्क राशि 

सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आपके आत्मबल को बढ़ाएंगे. आज आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा. धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं इसलिए सतर्क रहें. विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे. व्यापार में परेशानियों का अंत होगा. आज प्रेम प्रसंग के योग है. उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच से परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Guru Gochar 2026: गुरु गोचर से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

कन्या राशि 

विज्ञापन

आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे. परिवार के किसी अवसर में आप सम्मिलित होगें. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरों पर आपको अपनी नजर रखनी होगी. पेट से संबंधित समस्याएं आपको परेशान सकती हैं.

तुला राशि 

विज्ञापन

आज रुका धन मिलने से धन का संग्रह बढ़ेगा. आप अपने आत्मविश्वास के बल-बूते पर आगे बढ़ेंगे. पारिवार में सुख-संतोष बना रहेगा. मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. उदर पीड़ा आपको परेशान कर सकती है.

वृश्चिक राशि 

अपने स्वास्थ के प्रति आपकी लापरवाही ठीक नहीं है. किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं. आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा. आज आपके लाभदायक सौदे होंगे और समाज में प्रसिद्धि भी मिलेगी. गुस्से पर काबू रखकर ही दूसरों से बात करें.

धनु राशि 

अपने संबंधों के प्रति आपकी मनमर्जी ठीक नहीं हैं. व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं. आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे. निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है. अपने खाने पर नियंत्रण रखना होगा.

मकर राशि 

नौकरी में बदलाव चाहते है लेकिन फैसला लेने में असमन्जस की स्थित्ति रहेगी. साहित्य के पठन में आपकी रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपको शुभ फल देंगे.

कुंभ राशि 

आज आप समय का सदुपयोग करें. अपनी संगति बदलें. दुसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें. व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें. अपनों से प्रतिस्पर्धा करने से बचें. कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे.

मीन राशि 

समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा. कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. आज व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. निर्माण कार्य में सुधार होगा. जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत है अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola