Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि रहेगी. ग्रह स्थिति की बात करें तो सिंह राशि में केतु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में सूर्य ग्रह, कन्या राशि में शुक्र ग्रह, धनु राशि में चंद्र ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति और वृश्चिक राशि बुध और मंगल ग्रह विराजमान रहेंगे. आज ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के मुताबिक, दिन कैसा रहेगा आप यहां राशिफल पढ़ जान सकते हैं. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 29 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे. सोच-समझकर वादा करें, वाणी पर नियंत्रण रखें. आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी. उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा.
वृषभ राशि
जीवनसाथी के साथ लंबे समय के यात्रा होगी. युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे. मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे, खर्च बढ़ेगा.
मिथुन राशि
समय अनुकूलता का आभास होगा. राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है.
कर्क राशि
तरक्की के योग हैं, काम की तारीफ होगी. मांगलिक यात्रा योग हैं, कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी. अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सिंह राशि
कार्यों में गती आएगी. अटके काम पूरें होंगे. बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी. युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा. भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं, यात्रा संभव है.
कन्या राशि
अपने क्रोध पर काबू रखें. रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे. मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी. संबंध सुधारने की पहल करेंगे. परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी. जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे.
ये भी पढ़ें – Aaj ka Panchang: आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि के साथ रहेगा धृति योग, पढ़ें 29 अक्टूबर का पंचांग
तुला राशि
कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा. संतान सुख संभव है. शुभ समाचार का संचार होगा. लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि
समय का लाभ लेना सीखें आप के भोलेपन का सभी लाभ लेंगे. अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा. आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी. बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे. दांपत्य सुख मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
धनु राशि
कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा. पद प्रतिष्ठा में वृध्दि के योग हैं. कारोबारी में सफलता मिलेगी. लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा, पर वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी. धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी.
मकर राशि
सकारात्मक सोच आप को आगे बढ़ने में मदद दिलवाएगी. मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे. खामोशी के बजाय अपनी बात रखें, गलत-फहमी दूर होगी. नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे. स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी, परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी.
कुंभ राशि
कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है. सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई हैं, कारोबारी यात्रा होगी. वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.
मीन राशि
आप सोचते है एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे. मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे. परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे. समय अच्छा रहेगा, युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी.
ये भी पढ़ें – Love Rashifal: प्यार के मामले में अच्छा रहेगा इन 4 राशियों का दिन, जानें 29 अक्टूबर का लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines