Love Rashifal: प्यार के मामले में अच्छा रहेगा इन 4 राशियों का दिन, जानें 29 अक्टूबर का लव राशिफल

Love Rashifal: प्यार के मामले में कई राशियों के लिए 29 अक्टूबर का दिन अच्छा रहेगा जबकि, कई राशियों को रिश्ते में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपकी लव लाइफ के लिए बुधवार दिन कैसा रहेगा. इसके लिए पढ़ें 29 अक्टूबर 2025 का प्रेम राशिफल.

Love Rashifal

Love Rashifal 29 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी रहेगी. इसके साछ ही उत्तराषाढा और श्रवण नक्षत्र रहेगा.धृति और शूल योग का निर्माण हो रहा है. इन सभी नक्षत्र और योग का प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ेगा. इसका असर राशियों की लव लाइफ पर भी होगा. आप अपना लव राशिफल जानना चाहते हैं तो यहां पर 29 अक्टूबर 2025 का प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं. चलिए जानते हैं कि, मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए लव के मामले में दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे. आप अविवाहित है तो दोस्तों और परिवार के साथ दिन अच्छा रहेगा. आप काम की चिंता छोड़कर मनोरंजन करें.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आपकी पार्टनर से मुलाकात हो सकती है. आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो समय उचित है. इस समय का फायदा उठाएं.

मिथुन राशि

विज्ञापन

पार्टनर के साथ आप समय बिता सकते हैं. फिल्म देखने या घूमने के लिए आप जा सकते हैं. आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. बातचीत से रिश्ते में प्यार बढ़ेंगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

प्रेमी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगें. आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे और साथ ही प्रेम के मामले में दिन अच्छा रहेगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

आप पार्टनर पर ध्यान दें और उसके सामने अपनी भावनाओं से अवगत कराएं. आपको इसका सकारात्मक फल मिलेगा. आप पार्टनर के साथ दिन बिता सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

आपको पार्टनर का साथ मिलेगा. अगर आपके साथी को आपके साथ की जरूरत है तो आप भी पीछे न हटें. पार्टनर की मदद करें और भरपूर सहयोग करें.

विज्ञापन

तुला राशि

आप पार्टनर के साथ घूमने के लिए सैर-सपाटे पर जा सकते हैं. पार्टनर के साथ समय बिताने का आपके पास अच्छा मौका है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपका साथी आज आपके साथ रहेगा. वह भावनात्मक रूप से आपका सहयोग करेगा. रिश्ते में ईमानदारी दिखाएं इससे आपके रिश्ते में प्यार और गहरा होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

पार्नटर के सामने अपने विचार प्रकट करें आपको अपनी इच्छा के अनुसार सामने से प्रेम प्राप्त होगा. अविवाहित लोग अपने विचारों और गुणों का ध्यान रखें आपको चाहने वाला आप पर ध्यान दे रहा है.

विज्ञापन

मकर राशि

आप अपनी भावनाओं को दूर कर सामने वाले की इच्छा का ध्यान रखते हैं. आपका यह व्यवहार पार्टनर के लिए काफी सुरक्षित है. आपके लिए दिन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

सभी लोगों का ध्यान आपकी ओर ही होगा. आपके लिए दिन खुशी भरा रहेगा. इस स्थिति का लाभ उठाएं और व्यक्तित्व को ओर आकर्षित बनाएं.

विज्ञापन

मीन राशि

शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आप एक-दूसरे से संतुष्ट रहेंगे. आपसी संगति से खुशी महसूस होगी. आप पार्टनर के साथ बाहर जाकर खाना सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ