Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 29 November 2022: आज दिनांक 29 नवंबर, दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Rashifal)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज का दिन मिलाजुला से रहने वाला है क्योंकि आज मानसिक चिंताए बनी रहेंगी। इमोशनल होने से बचें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है। (mesh rashifal today) स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा। परंतु परिवार का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा। साथ ही धन की स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे। पार्टनर को समय जरूर दें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- लाल
आज काफी क्रिएटिव रहेंगें। जिसकी वजह से ही आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा भी लेंगे। आज मूड भी काफी रोमांटिक रहेगा। शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे। (vrishabh rashifal today) आज बिजनेस में लाभ का योग बन रहा है। बाहर के लोगों की बजाय अपने जीवन साथी को महत्व दें ।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
छात्रों को आज फोकस बना कर रखने की जरूरत है। शनि की दृष्टि ध्यान भटका सकती है। आज आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। (mithun rashifal today) कार्य क्षेत्र हो या घर आपका महत्व समझा जाएगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अधिक मिर्च मसाले का खाना पेट में तकलीफ कर सकता है। लव रिलेशनशिप में तर्क वितर्क करने से बचें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
राशि स्वामी शनि से पीड़ित है आज जिसकी वजह से आज आपको कुछ कफ कोल्ड की शिकायत हो सकती है लेकिन शाम होते होते आराम पड़ जायेगा। (kark rashifal today) आज मीडिया कपड़े के व्यापारी और चांदी के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। सोच समझ कर खर्चे करें। साथ ही आज मन कुछ चिड़चिड़ा से हो सकता है। रिश्तों में मिठास आपको बना कर रखनी पड़ेगी। वरना बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- स्लेटी
आज सारा फोकस संतान की ओर रहेगा। किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है। तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान भी जाएगा। (singh rashifal today) सरकारी कार्यों जिसका की आपको लंबे समय से इन्तजार है लो पूरा हो पाएंगा। रिलेशनशिप मधुर होंगे और साथ ही मजबूत भी होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।