Aaj Ka Rashifal: रविवार को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 27 October 2024: आज यानी 27 अक्टूबर रविवार को आपका दिन है रहेगा?, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 October 2024

आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 October 2024: आप अपनी राशि के माध्यम से ये जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का राशिफल बताया गया, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में आयेगा सफलता मिलेगी। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

3. मिथुन राशि

पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

4. कर्क राशि

दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। मन में अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

6. कन्या राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा देंऔर सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र दान कर और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकले। किसी घायल गोवंश का उपचार कर दें और गाय को खाना खिला दें।

10. मकर राशि

व्यस्तता अधिक रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार कर दें।

12. मीन राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ