Aaj Ka Rashifal 27 February 2024: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जीवन में आगे क्या हो सकता है? कैसे किसी का भाग्य चमक सकता है? कैसे कोई अपने बुरे समय की काट के लिए उपायों को अपना सकता है? इन सब का जिक्र किया गया है। सभी 12 राशियां अपनी अपनी खासियत और खूबियों से पहचानी जाती हैं। अपनी राशि के बारे में जानकर आप आने वाले का पता कर सकते हैं।
ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज यानी 27 फरवरी, मंगलवार का राशिफल बताया है, साथ ही उपाय भी बताए हैं, आइए जानते हैं।
मेष राशि
आज का दिन बहुत ऊर्जावान रहेगा। आप निजी व्यापारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। संतुलित खानपान का अनुपालन करें। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें और बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।
वृष राशि
स्वतंत्र निर्णय लेने की प्रकृति व अपनी बेबाक बोलने की आदत पर अंकुश लगाए अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप एक विद्यार्थी हैं अथवा जॉब कर रहे हैं तो आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। अपने सह कर्मियों का सम्मान करें.. सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डाल करके जल अर्पित करें.. गाय को 4 रोटी वह गुड़ खिलाएं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप अवश्य करें।
मिथुन राशि
बार-बार मिलने वाली असफलता के कारण परेशानी की स्थिति बन सकती है। परंतु आपको परेशान नहीं होना है। आप शांत रहें व अध्यात्म का सहारा लें। आज बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि
अक्सर आप भावुकता वश कुछ ऐसे फैसले कर लेते हैं जिनकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए आप इन आदतों पर अंकुश लगाएं। मित्रों से सहयोग मिलेगा और परिवार में किसी कार्य का आयोजन होगा। रिश्तेदार या मित्र के घर आने से आपको एक अच्छी ऊर्जा मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। आज गाय व कुत्ते को रोटी दें तो अच्छा रहेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल दें।
सिंह राशि
विद्यार्थी व शिक्षण कार्य से संबंधित लोगों की ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी व बहुत ही अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी रिश्तेदार के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते है। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।
कन्या राशि
छोटी-छोटी बातों पर मन को परेशान ना करें। अपना आत्मविश्वास बनाकर के रखिए किसी भय से परेशान न हो। परिवार के सदस्यों से बिना वजह ना उलझे अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में पहल करने से बचे तो अच्छा रहेगा। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन कराया तो दिन अच्छा होगा। घायल गाय का उपचार करें।
तुला राशि
व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा समय है। अगर आज कोई डील करने वाले हैं तो वह अच्छी रहेगी। माता पिता की बात पर ध्यान देंगे उसका पालन करें। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि
आज मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। सेवा में पुलिस में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से फायदा होगा। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्य संपन्न होगा। घर परिवार में उत्साह व उल्लास का माहौल बनेगा। अगर आप पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन बहुत उत्तम रहेगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केले अथवा गुड़ चना दें।
धनु राशि
शिक्षा व शोध के कार्य में जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर के दें तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें और कुत्ते को रोटी दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी करें।
मकर राशि
आज पुराने मित्र अथवा रिश्तेदारों के साथ यात्रा करने का मन है तो जाएं। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद इंसान की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार कराएं व कुत्ते को रोटी दें।
कुंभ राशि
न्याय और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं. गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले, तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
विद्यार्थियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्साह पूर्ण रहेगा और आत्म विश्वास भरा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक लोगों से दूर रहें अन्यथा आपका संकट बढ़ सकता है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines