Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ समेत 3 राशियों का होगा भाग्योदय, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन?

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 24 अक्टूबर 2025, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal

Caption- News 24 GFX

Aaj Ka Rashifal 24 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि रहेगी. साथ ही अनुराधा नक्षत्र, तैतिल करण, गर करण, सौभाग्य योग, शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज तुला राशि में सूर्य ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में मंगल ग्रह, कन्या राशि में शुक्र ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और वृश्चिक राशि में चंद्र ग्रह रहेगा.

विज्ञापन

इसके अलावा तुला राशि और वृश्चिक राशि में बुध ग्रह संचार करेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे, जिनसे हताश होकर बैठे रहने से नुकसान होगा. हालांकि, आज आपकी कुंडली में कारोबार में उन्नति के योग हैं. नौकरीपेशा जातकों को कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा और न्याय पक्ष मजबूत होगा.

वृषभ राशि

आज आपका भाग्योदय होगा. यदि पूरी मेहनत से कोई काम करेंगे तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के कारण परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

परिणय चर्चाओं में आज आपको सफलता मिलेगी. कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो वो दूर होगी. आज किसी से भी झूठ न बोलें क्योंकि आप स्वयं फंस सकते हैं. इसके अलावा आज धन लाभ हो सकता है, लेकिन खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है.

कर्क राशि

कम को कल पर टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. हालांकि, जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. इसके अलावा व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजनाओं में बदलाव लाएंगे तो अच्छा रहेगा. आज आपको बहनों के विवाह की चिंता रहेगी. कपास तेल और लोहे व्यापार से जुड़े लोगों को आज नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि

केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, अपनी जरूरी जिम्मेदारियों को भी पूरा करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे. नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में तबादले के योग बन रहे हैं. इसके अलावा आज आपको आर्थिक लाभ होगा.

विज्ञापन

तुला राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, नहीं तो कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आज आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे. बिजनेसमैन को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे लाभ होगा. इसके अलावा मान और कीर्ति में वृद्धि होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यवसायिक नए अनुबंध स्थापित होंगे. आज आपकी कुंडली में पारिवारिक यात्रा के योग हैं. साथ ही आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. इसके अलावा सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

धनु राशि

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आज आपको सफलता मिलेगी. खासकर, साझेदारी से लाभ होगा. आज आपको अपने घरवालों के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

मन ही मन किसी बात से परेशान हैं तो पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें. आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, जो नुकसान पहुंचाएंगे. आपकी कुंडली में विदेश यात्रा के योग हैं. उम्मीद है कि आज आपको पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा.

कुंभ राशि

नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और बड़ों से सलाह लें. उनका अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा, लेकिन अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं क्योंकि नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

आज कोई जोखिमभरा कार्य न करें, नहीं तो नुकसान होगा. इसके अलावा किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आपके विरोधी आज आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. आज आप धन संचय में सफल होंगे और संतान सुख की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ