Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 सितंबर 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि है. साथ ही उत्तर दिशा शूल, ब्रह्म योग, इन्द्र योग, बालव करण, कौलव करण, हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज तुला राशि में मंगल देव, कन्या राशि में चंद्र देव, कन्या राशि में सूर्य देव, मिथुन राशि में गुरु देव, कन्या राशि में बुध देव, मीन राशि में शनि देव, सिंह राशि में शुक्र देव, कुंभ राशि में राहु ग्रह और सिंह राशि में केतु ग्रह रहेंगे.
आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 23 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
आज व्यवसायिक नए अनुबंध स्थापित होंगे. साथ ही आपकी धर्म में आस्था बढ़ेगी. आज आप व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें और कुछ नवीन योजनाएं बनाएं. इसके अलावा कामकाज में सुधार होगा और रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा.
वृषभ राशि
अनजाने में हुई गलती से आज नुकसान होना संभव है. नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं, लेकिन सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं. इसके अलावा कुछ नवीन योजनाएं बनाना भी अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि
पारिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा. व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग व समर्थन मिलेगा. साथ ही व्यवसाय में उन्नति होगी, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें.
कर्क राशि
कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे. कार्यसिद्ध होने से आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा. व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे. इसके अलावा धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी.
सिंह राशि
घर में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा. साथ ही परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी, लेकिन आय से अधिक व्यय नहीं करें. माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे तो जीवन में सफल जरूर होंगे.
ये भी पढ़ें- Video: शारदीय नवरात्रि में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल और उपाय
कन्या राशि
दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें. किसी भी कार्य के प्रति लापरवाही दिखाना हानिकारक साबित होगा. कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें. धैर्य और संयम रखकर अपना काम करें. निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करें.
तुला राशि
दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा. व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा. साथ ही शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं.
वृश्चिक राशि
कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे. इसके अलावा अपनों से मन-मुटाव होने की स्थिति बनेगी. वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए आवश्यक है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
धनु राशि
अपनी मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है. साथ ही आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी. व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना है.
मकर राशि
समय पर संभल जाएं और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें. व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है. व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें. आपकी कुछ आदतों के कारण समाज के सामने परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है.
कुंभ राशि
आज का दिन शुभ है हर कामना पूरी होगी, लेकिन माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें. कामकाज में सुधार होगा और सद्भावनाएं जागृत होंगी. वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे. इसके अलावा मोज-मस्ती में समय बीतेगा.
मीन राशि
अपनी मर्यादा में रहें और जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें. कानूनी विवाद हल होंगे. व्यापार व नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
17 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
22 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines