Love Rashifal: नवरात्रि के दूसरे दिन 3 राशियों को मिल सकता है सोलमेट, जानें शादीशुदा लोगों पर मां दुर्गा मेहरबान रहेंगी या नहीं?

Love Rashifal: 23 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 23 सितंबर 2025 का लव राशिफल.

Love Rashifal 23 September 2025

Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 23 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, ब्रह्म योग, इन्द्र योग, बालव करण और कौलव करण बन रहा है. हालांकि, मंगलवार को किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन मंगल और चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होने वाला है. आइए अब जानते हैं 23 सितंबर 2025 का लव राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक प्रेमी संग शादी के पवित्र बंधन में बंधने का अहम फैसला ले सकते हैं. शादीशुदा जातकों का दिन खुशनुमा रहेगा. उम्मीद है कि आपको और जीवनसाथी को एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

जो लोग लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में धीरे-धीरे दरार आनी शुरू होगी. वहीं, शादीशुदा लोगों का दिन रूमानी रहेगा. आपको हर काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि

जो लोग लंबे वक्त से सिंगल हैं, उन्हें नवरात्रि के दूसरे दिन अपना हमसफर मिल सकता है. वहीं, विवाहित मिथुन राशि के जातकों को प्रेमी से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी. उम्मीद है कि ये दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

अविवाहित कर्क राशि के जातकों का रिश्ता नवरात्रि के दूसरे दिन उनके प्यार से तय हो सकता है. वहीं, जिनका विवाह हो चुका है उनका दिन तनावपूर्ण रहने वाला है. किसी पुरानी बात पर प्रेमी से तकरार होगी.

सिंह राशि

विवाहित सिंह राशि के जातकों का अचानक जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनेगा, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी. साथ ही प्रेमी का मूड अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

शादीशुदा कन्या राशि के जातकों का दिन सुकूनभरा रहेगा. न तो जीवनसाथी से झगड़ा होगा और न ही घर में क्लेश होने वाला है.

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातकों को अपने जीवन में किसी तरह की कोई उथल-पुथल देखने को नहीं मिलेगी, बल्कि दिन शांति से व्यतीत होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शादीशुदा वृश्चिक राशि के जातकों को जीवनसाथी संग तालमेल बनाए रखने में परेशानी होगी और मन में कुछ निराशा का भाव उत्पन्न रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी संग तालमेल बनाए रखने में परेशानी होगी. साथ ही पुराने विवाद आपको परेशान कर सकते हैं.

मकर राशि

शादीशुदा मकर राशि के जातकों का दिन प्यार के मामले में उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रहेगा. आपका साथी अचानक कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकता है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का दूसरा दिन सामान्य से काफी बेहतर रहेगा क्योंकि आपको अपने साथी से पुराने विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा.

मीन राशि

सिंगल जातकों को नवरात्रि के दूसरे दिन अपना सोलमेट मिल सकता है. वहीं, विवाहित मीन राशि के लोग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. इसके अलावा पुराने विवाद आपके घर की शांति को भंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ