हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज परिवर्तिनी एकादशी पर मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन, पढ़ें 22 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज तारीख 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार है. आज परिवर्तिनी एकादशी व्रत है. साथ ही यह गणेश चतुर्थी उत्सव का नौवां दिवस है. आज के दिन ग्रहों की स्थिति से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, आइए इसके बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से आज का दैनिक राशिफल में जानते हैं.

विज्ञापन
पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें आज 22 सितंबर 2026 का राशिफल. (Photo Credit: AI/News24)

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज मंगलवार 22 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो रात के 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु को समर्पित परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जाता है. यह गणेश चतुर्थी का नौवां दिवस भी है. आज रवि योग के साथ भद्रा का प्रभाव भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से यहां जान सकते हैं, पढ़िए 22 सितंबर 2026 का आज का राशिफल.

मेष राशि

व्यवसाय में मंदी का दौर चलेगा इसलिए आप धैर्य से काम लें. कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे. आज आजीविका के लिए कोई यात्रा होगी. वाहन सुख मिल सकता है.

वृषभ राशि

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता अतैव जो मिला उसी मे संतुष्ठ रहें. समाज में आप के कार्यों की प्रशंशा होगी. विरोधी परास्त होंगे. अध्ययन में आपकी रूचि कम रहेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

दिन की शुरुआत में आलस रहेगा. जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें, अस्मंसजस्य में रहेंगे. अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें परिणाम अनुकूल होंगे. आज आपको संत दर्शन संभव है.

कर्क राशि

आपके सोचे हुए कार्य समय पर होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. संतान की उन्नती से मन प्रफ्फुलित होगा. मकान दुकान बदलने के योग है. आपका आध्यत्म में मन लगेगा. विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है. मित्रों से मुलाकात संभव है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Salt Intake during Vrat: व्रत और उपवास में नमक से क्यों रखी जाती है दूरी? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

सिंह राशि

आज व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक मिलेंगे. बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा. माता-पिता से साथ समय व्यतीत होगा. परिजनों का सहयोग मिलेगा. प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नती पा सकते है.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज किसी भी कार्य को टालने से नुकसान है. समय रहते कोट-कचहरी के कार्य कर लें. धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे. अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती है. अनावश्यक की चिंता सता सकती है.

तुला राशि

आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते है, आज वो स्वयं मिल सकता है. राजकार्य में बाधा आ सकती है. भाग्य उदय का समय है. समय पर अवसरों का लाभ लें. आज आपको नौकरी मिल सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपके राजनैतिक संबंधों में मजबूती आयेंगी. धन निवेश से लाभ होगा. व्यापार-विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्ग दर्शन जरुर लें. आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे.

धनु राशि

आज साझेदारी से आपको लाभ होगा. नया वाहन क्रय करने का मन है. कार्यस्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है. दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाईयों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Money Lost Dream Meaning: सपने में पैसे खो जाना है किस बात का संकेत, शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

मकर राशि

आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लालच करने से आपको ही नुकसान होगा. सहकर्मियों से ताल-मेल नहीं बैठेगा. इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र मिलने में समस्या आएगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आप के जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज होंगे और कार्य में अवरोध आ सकते है. वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे. दिल की सुने या दिमाग की इसी उलझन में घिरे रहेंगे.

मीन राशि

आप जो बोलें आज उसी बात पर कायम रहें. समय पर काम करना सीखें. कल कभी नहीं आता आज का काम आज ही करें. आर्थिक लाभ होगा, ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं है. थोडा समय धार्मिक क्रियाओं में दें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ganesh Temple Facts: इस देश का गणेश मंदिर है अनोखा, अजीब है मान्यता, लोग गणपति बप्पा को अर्पित करते हैं ‘बबल टी’

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola