---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को कर्क, कन्या समेत 5 राशियों को होगा लाभ, पढ़ें 22 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 22 अगस्त 2026 शनिवार को ग्रह और नक्षत्रों के स्थिति से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज 22 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि का समापन दोपहर रात को 2 बजे हो जाएगा. इसके बाद एकादशी का आरंभ होगा. आज रवि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही आडल-विडाल योग और गण्ड मूल रहेगा. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 22 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

---विज्ञापन---

आज के दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी. सोचे हुए कार्य समय पर न होने से थोड़ा सा मन खिन्न और परेशान रहेगा. आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे. आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. आज आपके यात्रा के योग बन रहे है.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

आपके प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी. कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा. आज किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें. आपका कोई पुराना विवाद उभर सकता हैं. पैसों का लेन देन विशेष सतर्कता से करें.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

आप आज के दिन सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे. आज संतान से विवाद संभव हैं.आपके राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे. समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां आपके अनुकूल होगी. पढ़ाई लिखाई में व्यवधान आ सकते हैं.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी. मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे धीरे उनको पूरा करें. आपके अंदर क्रोध की अधिकता रहेगी. आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं. अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें. सब आप के अनुकूल होगा.

सिंह राशि 

---विज्ञापन---

अपनी वाणी में आपको मधुरता लानी होगी. आज कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है.

ये भी पढ़ें – Guru Gochar Rashifal: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, मेष समेत इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ

---विज्ञापन---

कन्या राशि 

पुरानी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करें. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी. आज संतान सुख संभव है. आपके विदेश यात्रा के योग हैं, समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें. आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

---विज्ञापन---

तुला राशि 

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. सामजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे. जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा. आज आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है. पिता से मनमुटाव बढ़ सकता है.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि 

अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है. कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा. स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दुसरों को मौका दें. पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है.

---विज्ञापन---

धनु राशि 

आज आप जो कहें, उसे पूरा भी करें. आलसी प्रवृत्ति के चलते आप पीछे रह जाएंगे. पूंजी निवेश के लिए समय आपके अनुकूल है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है. आज आपका न्यायपक्ष मजबूत होगा.

---विज्ञापन---

मकर राशि 

लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा. अपनी निजी जिन्दगी में दुसरों को प्रवेश न दें. अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है. आज कर्ज से मुक्ति संभव है.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि 

क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते है. पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं. मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा. वाहन सुख संभव है. अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्तों को प्रभावित करेंगे.

---विज्ञापन---

मीन राशि 

भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं. राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है. अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है. अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ जरुर होगा.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 22, 2026 06:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola