Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: आज सोमवार 21 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो शाम में 8 बजे तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. यह गणेश चतुर्थी का आठवां दिवस भी है. आज रवि योग के साथ विडाल योग का प्रभाव भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से यहां जान सकते हैं, पढिए 21 सितंबर 2026 का आज का राशिफल.
मेष राशि
आज काफी संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी. अब धीरे-धीरे आपका भाग्य भी साथ देगा. बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से आपको मुक्ति मिलेगी. छोटे-मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा. आज आपको चोट चपेट से बचकर रहना होगा.
वृषभ राशि
आज का दिन बहन-भाई की चिंता में व्यतीत हो सकता है, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं. यदि सबकी सहमति हो जाए तो आप कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं. आज आप बेवजह क्रोध करने से बचें.
मिथुन राशि
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है. आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे. स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है. व्यर्थ की मान बड़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें. अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें. किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप जा सकते हैं.
कर्क राशि
आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे. सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है. आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं. पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा.
सिंह राशि
आज आपके भाग्य उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे. अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना आपके लिए स्वाभाविक है. गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें. किसी को आज रूपया उधार न दें अन्यथा वापस नहीं मिलेगा.
कन्या राशि
आज विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है. उसके नतीजे आपके लिए लाभदायक होंगे. फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें. कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा.
तुला राशि
आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी. अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है.
वृश्चिक राशि
आज अकस्मात कोई शुभ समाचार मिलेगा. कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आया तनाव हावी न होने दें. बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी. निराशा जनक विचारों को मन में न आने दें. समय आपके बहुत ही अनुकूल है इसलिए उसको अवश्य भुनाएं.
यह भी पढ़ें: Salt Intake during Vrat: व्रत और उपवास में नमक से क्यों रखी जाती है दूरी? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
धनु राशि
आज आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है. नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा. खान पियन को लेकर चिंतित रह सकते हैं.
मकर राशि
आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा. खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा. शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे. मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा. व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें. अपने धन खर्च में लगाम देना होगा
कुंभ राशि
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा. आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है. आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी. समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा.
मीन राशि
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा. रूका हुआ धन कठिनाई से मिल सकता है, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें. व्यावसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Ganesh Temple Facts: इस देश का गणेश मंदिर है अनोखा, अजीब है मान्यता, लोग गणपति बप्पा को अर्पित करते हैं ‘बबल टी’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines