Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: आज 21 जून 2026 दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज भानु सप्तमी का पर्व है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी पर पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. सिद्धि और व्यतीपात योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 21 जून 2026, दिन रविवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
व्यापारी वर्ग के रुके हुए पैसे मिलेंगे. आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे. खर्च भी अधिक रहेगा. अनैतिक कामवृत्ति आपको मुसीबत में डाल सकती हैं, आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे.
वृषभ राशि
आज के दिन शेयर मार्केट मे काम करना आप को अच्छा फल देगा. आज के दिन आपको कोई नए कार्यो से लाभ होगा साथ ही आप को पिता का पूरा साथ मिलेगा आज आपको दाम्पत्य जीवन का सुख अच्छा मिलेगा. पढ़ाई में आपकी रूचि बढ़ेगी.
मिथुन राशि
आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे. आज धन लाभ के योग हैं. पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है. मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.
कर्क राशि
आज आपके अंदर आवेश की वृद्धि रह सकती है. समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है. किसी के साथ कोई झगड़ा हो सकता है, तो आज गुस्सा करने से बचे काम-काज के लिए आज का दिन उत्तम है. आज सुखमयी यात्रा पर जा सकते हैं.
सिंह राशि
आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. आपके कार्य निर्धारित योजना के अनुसार पूर्ण होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है. अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है.
कन्या राशि
आप के स्वास्थ्य में हो रही दिक्कतों में सुधार आएगा. सहकर्मियों से आपको लाभ होगा. खेल कूद के मामलो मे आज आपको विजय प्राप्त होगी l किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिए. मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: किन लोगों के साथ अच्छी बनती है मूलांक 6 की जोड़ी? शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
तुला राशि
नए कार्य के आरंभ में असफलता मिलने की भी संभावना है. प्रवास की योजना आज न बनाएं आज के दिन थोड़ी बहुत परेशानी भले ही हों लेकिन दिन कुल मिलाकर आपके लिए शुभ रहेगा. नौकरी व्यवसाय में आपका प्रभाव बना रहेगा. विद्यार्थी जीवन थोड़ा संघर्षमय रहेगा.
वृश्चिक राशि
आज कार्य क्षेत्र मे महिला मित्रों से मेलजोल बनाकर रखें, आपको लाभ मिलेगा. माता या माता समान महिला से आशीर्वाद लेकर काम करें, फायदे में रहेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा. पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है.
धनु राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए हर तरह से उत्तम है. आज के दिन किसी से कोई समान गिफ्ट मे मिल सकता है. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. वाक् माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मकर राशि
आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे. दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आज के दिन किसी से विवाद न करे आप के लिए हर तरह से उत्तम होगा.
कुंभ राशि
आज शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें. स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते. घर बनाने का प्लान सफल हो सकता है.
मीन राशि
आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है. मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार में भी लाभदायी दिन है. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. व्यावसायिक कार्य में भागदौड़ बढेगी.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: किन लोगों के साथ बनती है मूलांक 4 वालों की बेस्ट जोड़ी? अंक ज्योतिष से जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines