Numerology Love Life: किन लोगों के साथ बनती है मूलांक 4 वालों की बेस्ट जोड़ी? अंक ज्योतिष से जानिए

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष में सभी मूलांक के लिए उनके बेस्ट जोड़ी मूलांक के बारे में बताया गया है. किन तारीखों पर जन्में लोगों के साथ मूलांक 4 वालों की जोड़ी बनती है आइये इसके बारे में जानते हैं.

MULANK 4.jpg
1 / 7
mulank 4 Love Life

Numerology Love Life: मूलांक 4 के लोगों की जोड़ी अगर इन खास मूलांक के लोगों के साथ बनती है तो इनका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, जानते हैं कि, किन लोगों के साथ मूलांक 4 वालों की अच्छी बनती है.

विज्ञापन

मूलांक 4 जन्म तारीख

मूलांक 4 जन्म तारीख2 / 7

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. इन लोगों के ऊपर राहु ग्रह का प्रभाव होता है. मूलांक 4 वालों के पास बुद्धि, इच्छाशक्ति और चुनौतियों से लड़ने की अच्छी क्षमता होती है.

विज्ञापन

मूलांक 4 के लिए बेस्ट जोड़ी

मूलांक 4 के लिए बेस्ट जोड़ी3 / 7

यह लोग राहु के प्रभाव से मेहनती और अनुशासित होते हैं. यह शांत दिमाग से काम करते हैं. यह कई बार स्वाभिमानी और जिद्दी स्वभाव के होते हैं. रिश्तों के मामले में वफादार होते हैं. इनकी जोड़ी मूलांक 1, 4, 6 और 7 के साथ अच्छी बनती है.

मूलांक 1 के साथ

मूलांक 1 के साथ4 / 7

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलाक 1 होता है. इनके स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं. इन लोगों की जोड़ी मूलांक 4 वालों के साथ अच्छी बनती है. यह एक-दूसरे का साथ संतुलन बनाकर चलते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 4 के साथ

मूलांक 4 के साथ5 / 7

मूलांक 4 वालों की जोड़ी अपने ही मूलांक यानी 4 मूलांक के लोगों के साथ अच्छी बनती है. दोनों ही एक-दूसरे के लिए अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होते हैं. इनका रिश्ता मजबूत बनता है.

मूलांक 6 के साथ

मूलांक 6 के साथ6 / 7

महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इनके स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं. इन लोगों की जोड़ी मूलांक 4 के लोगों के साथ अच्छी रहती है. इनके जीवन में स्थिरता रहती है और प्रेम अच्छा होता है.

विज्ञापन

मूलांक 7 के साथ

मूलांक 7 के साथ7 / 7

महीने की 7, 16 और 25 तारीख के जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह केतु होते है. इनकी मूलांक 4 के लोगों से अच्छी बनती है. दोनों का स्वभाव गहराई वाला और गंभीर होता है. इन लोगों का अच्छा तालमेल बनता है. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन