हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 21 July 2024: नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति के आधार पर, हर दिन का अपना अलग प्रभाव और महत्व होता है। आइए जानें 21 जुलाई को प्रत्येक राशि के लिए क्या खास है।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 July 2024: राशिफल हमारे दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें आने वाले दिन की संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी देता है। आज का राशिफल आपको यह समझने में मदद करेगा कि किन क्षेत्रों में आपको ध्यान देना चाहिए और कौन से कार्य आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 21 जुलाई 2024 का दैनिक राशिफल जानते है।

मेष राशि

धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

रिश्तो में निकटता आएगी। चोरी होने की आशंका आर्थिक मामलों में सुधार आएगा परंतु मन की दुर्बलता रहेगी। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दे वह सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। मन में अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। धन में वृद्धि हो सकती है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।सुखद समाचार मिलेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ और रोटी दें।

कन्या राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें वह घायल गोवंश का उपचार कर दे और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

तुला राशि

गुरु का सहयोग प्राप्त होगा।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।विपरीत राजयोग व्यावसायिक सफलता देगा। माता का सम्मान करें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र दान कर और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें। गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

व्यस्तता अधिक रहेगी। मन में तरह-तरह की आशंकाएं जन्म लेंगे। विरोधी परास्त होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद ले व सूर्य को जल दे तथा घायल गाय का उपचार करा दें।

मीन राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन सुख में होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola