हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें 2 नवंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 2 नवंबर 2026 सोमवार को आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. ग्रहों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

विज्ञापन
आज 2 नवंबर 2026 दिन सोमवार का राशिफल यहां पढ़ें. (Photo Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: आज 2 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि का समापन दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर हो जाएगा. अश्लेषा नक्षत्र कल सुबह 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मघा नक्षत्र आरंभ होगा. शुभ और शुक्ल योग बन रहा है. कौलव, तैतिल और गर करण रहने वाला है. आज ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों क लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 2 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का सुख मिलेगा. आज बेवजह किसी से वाद-विवाद आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है. आपको या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती है.  

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज आपका दूसरों पर पड़ने वाला प्रभाव अच्छा बना रहेगा. परिवार के लोगों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. कामकाज में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. 

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा. कोई यात्रा हो सकती है. आपके शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी और आपका पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. आपका बेवजह किसी से मतभेद होने की संभावना है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

विज्ञापन

सिंह राशि

आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है. आज के दिन घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा. आपका खर्च अपेक्षा से अधिक होंगे. इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बनाएगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज जो भी काम करेंगे दिल से करेंगे. आपको लाभदायक फल प्राप्त होंगे. परिवार के लागों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. बेवजह ही मानसिक तनाव बन सकता है. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vaidhriti Yog 2026: सूर्य-चंद्रमा का अशुभ योग 5 राशियों के लिए लाएगा परेशानियां, इनके जीवन में बढ़ेंगी मुश्किलें

तुला राशि

विज्ञापन

आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. आज बेवजह किसी से विवाद होंगे. मिथ्या आरोप भी लग सकते है हालांकि आज धन की बरकत होगी. शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा.

वृश्चिक राशि

कार्य के प्रति उत्साह एवं जोश बना रहेगा. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.

धनु राशि

आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आप कार्य को मन लगाकर करेंगे. शरीर में चुस्ती-फूर्ति बनी रहेगी. मित्रों के साथ कई यात्राएं होंगी. गुरु आशीर्वाद प्राप्त होगा.

मकर राशि

आज आपको कामकाज से धनलाभ होगा. घर-परिवार में कोई अप्रिय सूचना आपको दुखी कर सकती है. आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आपको पेट से संबंधित दिक्कते भी हो सकती है. 

कुंभ राशि

आज आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे ढंग से करेंगे. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. जो भी करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. धन का अपव्यय होगा. मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा.

मीन राशि

आज कामकाज अच्छा बना रहेगा. विपरीत स्थिति में भी मित्रों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा परंतु आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola