Aaj Ka Rashifal: 19 मार्च को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 March 2024: आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छी खबर लेकर लाएगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या नया काम होने वाला है। सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे या नहीं। आइए जान लेते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है.. 

aaj ka rashifal 2 April 2024

आज का राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि

उत्साह पूर्वक अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेंगे। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। योगाभ्यास व संतुलित खानपान का पालन करें। मंगलवार को सुबह मंगल बीज मंत्र का जाप करें और बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

वृष राशि

स्वतंत्र निर्णय लेने की आदत पर अंकुश लगाए अन्यथा हानि हो सकती है। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान न हो। नारी शक्ति का सम्मान करें। सुबह सूर्यदेव को हल्दी व चावल का दान करें और जल दें। गाय को 4 रोटियों के साथ गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि

कार्यों में मिलने वाली असफलता के कारण परेशानी की स्थिति बन सकती है, शांत रहें व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें, तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन कराएं।

विज्ञापन

कर्क राशि

आज उत्साह बहुत बढा-चढ़ा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा वह परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ-साथ अच्छा दिन जाएगा। दिन की शुरुआत कुत्ते को रोटी व गाय को देने के साथ करें, तो दिन अच्छा जाएगा। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

आज आपकी ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी व किसी मित्र से बहुत ही अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी बहुत पुराने रिश्तेदार के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करें, तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बन रहे हैं। शिक्षक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

छोटी-छोटी बातों पर मां को परेशान न करें। किसी भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से बिना वजह न उलझें अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में मौन रहें तो अच्छा रहेगा। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन कराएं तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

प्रेम संबंध के लिए अच्छा समय है। आज शादी के लिए पहल करना चाह रहे हैं, तो अच्छा रहेगा। मां की बातों पर अमल जरूर करें। बिना किसी कारण किसी से न उलझें वरना नुकसान होगा। किसी छोटी बच्ची को सफेद कपड़ों का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घर परिवार में उत्साह व उल्लास का माहौल बनेगा। अगर आप प्रमोशन की इच्छा रखते हैं, तो आज का दिन बहुत उत्तम रहेगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

शिक्षक व शोध के कार्य में जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की सफलता के पूरे योग बनेंगे। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर दें, तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन कराएं व कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

मकर राशि

अगर आज दूर की यात्रा करने का मन है तो न जाएं। किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद इंसान की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के रिश्तों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार कराएं व रोटी दें।

कुंभ राशि

न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चलें, तो दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिन अच्छा है। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह पूर्ण रहेगा व आत्म विश्वास बहुत बढा-चढ़ा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।  नकारात्मक लोगों से दूर रहे अन्यथा आपका संकट बढ़ सकता है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें, तो दिन अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ