Angel Number Meaning: क्या आपको भी बार-बार दिखता है 11:11, 444 या 5:55, ये एंजेल नंबर हैं बेहद लकी, जानें लाइफ पर इनका असर

Angel Number Meaning: अचानक 11:11, 444 या 555 जैसे नंबरों का बार-बार दिखना महज इत्तेफाक नहीं है. धर्म-ज्योतिष की कुल गूगल सर्च में 30-40% हिस्सेदारी इन्हीं की है. ये ‘एंजेल नंबर्स’ हैं, जो आज की युवा पीढ़ी (GenZ) के बीच भी ये नंबर भी आध्यात्मिक जुड़ाव का माध्यम बन चुके हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं इन नंबरों के दिखने का मतलब?

Angel-Number-Meaning

11:11 या 444 जैसे एंजेल नंबर्स का बार-बार दिखना कोई संयोग नहीं है. (Photo Credit: News24)

Angel Number Meaning: जब हम कभी अचानक अपनी घड़ी देखते हैं, तो 11:11 बजा दिखता है. किसी गाड़ी नंबर, कोई शॉपिंग की बिल मोबाईल का नंबर 444 या 555 दिखना ध्यान खींच लेता है. अगर ये लगातार हो तो ये इत्तेफाक नहीं होता है. स्पिरिचुअल दुनिया में इन्हें ‘एंजेल नंबर्स’ कहते हैं. आज डिजिटल दुनिया में ये युवा GenZ और GenZ+ के लिए भी अंधविश्वास या संयोग नहीं हैं. डिजिटल घड़ियों में तो ये बार-बार दिखते हैं.

विज्ञापन

गूगल पर ये होते हैं सबसे ज्यादा सर्च

यही कारण है कि गूगल पर 11:11, 444, 555, 5:55, 7171 आदि एंजेल नंबरों की सर्च काफी अधिक होती है. धर्म-ज्योतिष की कुल खोजों में अकेले ये एंजेल नंबर 30 से 40 प्रतिशत तक होते हैं. इसमें भी 111 और 1111 का जलवा सबसे अधिक है, गूगल सर्च में लगभग 45%, इसके बाद 444, लगभग 20% और 555, 15% की पोजिशन पर हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं इन एंजेल नंबर दिखने के मायने?

विज्ञापन

111 या 11:11 – नई शुरुआत

गूगल पर 111 या 11:11 का सर्च वॉल्यूम सबसे ज्यादा है. इसका सीधा मतलब यह है यह एंजेल नंबर सबसे अधिक लोकप्रिय है और सबसे अधिक बार खोजा जाता है. यह प्रायः घड़ी में 11:11 या 1:11 के रूप में दिखता है. इसका मतलब जीवन में नई शुरुआत और इच्छाओं की पूर्ति से लगाया जाता है.

विज्ञापन

444 – सुरक्षा और स्थिरता

स्पिरिचुअल दुनिया में 444 को बेहद शुभ माना गया है. हालांकि लोग नंबर को देख चौंक जाते है कि कहीं कुछ गलत तो नहीं होने वाला है. लेकिन आपको बता दें कि 444 एंजेल नंबर को ब्रह्मांड के संरक्षक दूत आपके साथ है और आपके जीवन सुरक्षा और स्थिरता बनी रहेगी.

555 – बड़ा बदलाव

अध्यात्म की दुनिया में 555 को अचानक बड़े बदलाव का सूचक माना गया है. कहते हैं, जिंदगी में कोई बेहद महत्वपूर्ण टर्निंग प्वायंट आने होता है, तब ऐसे ही अचानक लेकिन लगातार 555 दिख सकते हैं. तब इस एंजेल नंबर को लोग गूगल पर खूब खोजते हैं. एक खबर के अनुसार, पिछले सात दिनों में गूगल पर इसके सर्च 550% की बढ़ोतरी देखी गई है.

विज्ञापन

777 – सौभाग्य का नंबर

एंजेल नंबर 777 या 7171 को अध्यात्म संसार में बेहद लकी माना गया है. कहते हैं, ये नंबर जीवन में स्पिरिचुअल अवेकनिंग का संकेत देते हैं. प्रायः यह अच्छे भाग्य और जीवन में हर प्रकार की तरक्की से जुड़ा माना गया है.

विज्ञापन

888 – सफलता और धन

एंजेल नंबर 888 या 8:18 को सीधे तौर पर जीवन में सफलता, विशेष फायनेंशियल लाभ, धन की आमद यानी इनकम और संपत्ति की प्रचुरता से जुड़ा माना गया है. इसलिए जो लोग धन और वित्त के फील्ड से जुड़े हैं, यदि उनके ये एंजेल नंबर बार-बार दिखते हैं, तो समझिए उनली लॉटरी लगने वाली है.

222 – भरोसा और संतुलन

एंजेल नंबर 222 और 2:22 को को भी लोग गूगल पर बहुत सर्च करते हैं. यह नंबर भी बार-बार दिखना शुभ माना गया है. इसका अर्थ प्रायः यह है कि जीवन भरोसा, संतुलन और सद्भाव बना हुआ है और आप बिल्कुल सही हैं, सही जगह पर है, सही समय चल रहा है, बस प्रक्रिया पर भरोसा रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ